परसौनी मैलवार पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन https://bit.ly/2LR65gK - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, May 22, 2020

परसौनी मैलवार पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन https://bit.ly/2LR65gK

क्षेत्र के परसौनी मैलवार पंचायत के पूर्व मुखिया चुल्हाई साह का बुधवार को इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी तब परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चुलाई साह ने अपने जीवन काल में परसौनी प्रखंड कार्यालय के भवन निर्माण के लिए सरकार को अपनी जमीन दी थी। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्य किए थे। मौत के बाद परिवार में उनकी पत्नी नीलम देवी, दो पुत्र सुधीर कुमार व बबलू कुमार, भाई जामुन गुप्ता व मदन गुप्ता सहित अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल था। उनके निधन पर शिवहर सांसद रमा देवी, बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान, विधान पार्षद दिलीप यादव, जेडीयू के जिला अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, कांग्रेस के वरीय नेता ताहिर अनीष खां, शिवहर राजद जिला अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक नगीना देवी, प्रखंड प्रमुख जोहरा खातून, लक्ष्मी सिंह, वीरेन्द्र मंडल, लोजपा के मो. नसीम अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख रजनीकांत यादव, मुखिया सुनील कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XmqeAj

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad