प्रखंड के बघारी पंचायत स्थित स्व. रासन्दन ठाकुर के आवासीय परिसर में प्रवासी मजदूर व बेरोजगार लोगों को मुखिया पद्मराज भारद्वाज पिन्टू ने सिलाई कटाई मशीन उपलब्ध कराई। मुखिया ने बताया कि इससे ये लाेग आत्मनिर्भर हो सकते हैं। इसके माध्यम से मास्क बनाया जा सकता है। इस कार्य में 15 महिलाएं व किशोरी, 5 पुरुष और मास्क कटिंग के लिए तीन कटिंग मास्टर मीठू पासवान, विमलेश राय और महादेव साह को रखा गया है। मास्क सिलाई के बाद प्रति पीस कटिंग मास्टर को दो रुपए, सिलाई करने वाले को तीन रुपए प्रतिदिन नगद भुगतान दिया जा रहा है। मुखिया पिन्टू ने बताया कि जो भी प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे हैं उन्हें काम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पंचायत में कुल चार गांव हैं जिसमें सरकारी नियमानुसार 32 सौ परिवार के बीच यानी एक परिवार में चार मास्क और दो साबुन वितरण करने के लिए सरकार से आदेश प्राप्त हुआ है। सभी को यह सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आवश्यकता हुई तो मास्क की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2WUQhQq

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment