कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गया नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। ताकि शहरवासियों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसी कड़ी में लॉकडाउन फोर को शक्ति से पालन कराने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के केपी रोड एवं पुरानी गोदाम सहित विभिन्न इलाकों से दर्जनों अतिक्रमण हटाए गए।
नगर आयुक्त सावन कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। अगर शहर के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में निगम के द्वारा किया गया प्रयास असफल हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2LPz9Fb

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment