वारिसनगर | प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर सहित पूरे प्रखंड मे संचालन हो रहे 40 क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों मे से रविवार को 93 प्रवासी मजदूरों को घर भेजा गया। स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि उमवि सारी से 4,उमवि शादीपूर बथनाहा से 25, उमवि एक्द्वारि से 17, प्रावि: सूकपूर उर्दू से 15, उमवि नागरवस्ती नवीन से 15, उमवि रामपुरविशुन से 18 प्रवासी मजदूरों को डाक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेजा गया है।
बीडीओ अजमल परवेज़ ने बताया कि पूरे प्रखंड मे संचालित हो रहे क्वारेंटाइन सेंटर मे अब 936 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। वहीं चिंहित जगहों से आ रहे 6 प्रवासीयों को स्वास्थ्य परिक्षण के बाद क्वारेंटाइन सेंटर मे भेजा जा रहा है। वहीं अन्य जगहों से आए 35 प्रवासी को स्वास्थ्य परिक्षण के बाद होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है। साथ ही कहा कि पंचायत स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर को धीरे- धीरे बंद किया जा रहा है । सिर्फ चिंहित जगहों से आए संदिग्ध को ही प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2zR75ir

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment