जिले में अक्लकुंआ मदरसा के छात्र से 7 लोगों समेत कुल 19 नए संक्रमित, आइसोलेट https://ift.tt/3bYQ8zm - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

जिले में अक्लकुंआ मदरसा के छात्र से 7 लोगों समेत कुल 19 नए संक्रमित, आइसोलेट https://ift.tt/3bYQ8zm

जिले में शनिवार को 19 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से सात महाराष्ट्र के अक्लकुंआ मदरसा से आए बिहारीगंज प्रखंड के सगरदीना के कोरोना संक्रमित छात्र के परिवार के हैं। जबकि आठ लोगों में बिहारीगंज प्रखंड के ही गमैल वार्ड-9 के सात और राजगंज का एक है। 16 मई को मुंबई, दिल्ली, आगरा आदि दूसरे राज्यों से बस से आने के बाद से ही ये लोग बिहारीगंज के हेल्थ क्वारेंटाइन में रह रहे थे। इसके अलावा उदाकिशुनगंज प्रखंड के मधुवन पंचायत के तीन लोग हैं, जो छत्तीसगढ़ से आए थे। जबकि एक व्यक्ति चौसा प्रखंड का रहने वाला है, जो राजस्थान से आया है।
ये चारों मधेपुरा आने के बाद से अल्पसंख्यक छात्रावास में क्वारेंटाइन किए गए थे। इस तरह अब काेरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। इनमें से 14 महाराष्ट्र के अक्लकुंआ मदरसा से आए छात्र हैं। जबकि उनके संपर्क से उनके परिवार के कुल आठ लोग संक्रमित हुए हैं। दूसरी ओर अबतक जिले की दो महिला व अक्लकुंआ मदरसा के 7 छात्र स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
नए संक्रमितों में 15 बिहारीगंज, 3 उदाकिशुनगंज और एक चौसा प्रखंड का रहने वाला
बिहारीगंज के दो छात्रों से परिवार के आठ लोग हुए संक्रमितअक्लकुंआ मदरसा से आए कुल 14 छात्र कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से सात छात्र घर नहीं गए थे। इनमें से पुरैनी प्रखंड के छह और घैलाढ़ के एक छात्र थे। 25 छात्रों के साथ वे यहीं रोक लिए गए थे। इसके लिए कांटेक्ट संक्रमण का केस नहीं बना। होम क्वारेंटाइन में दो दिन रहे छात्रों में से सात छात्र बाद में संक्रमित पाए गए। इनमें से बिहारीगंज के सगरदीना के दो छात्र थे। इनमें से एक छात्र के तीन परिजनों का सैंपल लिया गया था। जिसमें से छात्र की सिर्फ मां संक्रमित पाई गई। जबकि दूसरे छात्र के परिवार के 10 लोगों का सैंपल लिया गया। इनमें से तीन लोगों को छोड़कर उसके परिवार के तीन बच्चे, पिता, मां, भाभी और बहन संक्रमित पाई गईं।
कुमारखंड और मुरलीगंज की सभी रिपोर्ट निगेटिव
अक्लकुंआ मदरसा में पढ़ने वाले कुमारखंड प्रखंड के रहटा वार्ड-14, विशनपुर सुंदर वार्ड-14 और पुरैनी वार्ड-2 का एक-एक छात्र संक्रमित पाया गया था। इन तीनों छात्रों के परिवार के कुल 32 लोगों का सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्हें हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से रिलीज कर दिया गया। इसी तरह मुरलीगंज के मीरगंज का भी एक छात्र संक्रमित पाया गया था। उसके परिवार के भी 10 लोगों का सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से रिलीज कर दिया गया। हालांकि सदर प्रखंड के चौरा के संक्रमित छात्र के परिवार के नौ लोगों का सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
देश के दूसरे प्रदेश से आए 15 लोगों में 8 पाए गए संक्रमित
बिहारीगंज। बिहारीगंज के हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सात लोग मदरसा के छात्र के परिवार के हैं। जबकि आठ अन्य लोग विभिन्न प्रदेशों से आए हुए हैं। 16 मई को यूपी बॉर्डर से 30 लोगों को एक बस से सीधे बिहारीगंज उच्च विद्यालय के मैदान पर बने कैंप लाया गया था। स्क्रीनिंग के बाद 15 में लक्षण पाए जाने के बाद क्वारेंटाइन में रखा गया। उनमें से ही गमैल पंचायत के वार्ड-9 के सात और राजगंज का एक व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी समीर कुमार दास ने बताया कि शनिवार को 18 लोगाें की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 15 पॉजिटिव हैं।
बिहारीगंज में 27 स्वास्थ्यकर्मियों का भी जांच के लिए लिया सैंपल
बिहारीगंज के हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 15 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। इस कारण से एहतियात के तौर पर हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से संबंधित 27 कर्मियों की मधेपुरा से गई टीम ने शनिवार को सैंपल कलेक्ट किया। इसके अलावा लक्षण जनित 5 अन्य प्रवासी श्रमिकों का भी सैंपल लिया गया।
मधुवन के चार लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
पिछले दो दिनों में उदाकिशुनगंज के मधुवन पंचायत के छत्तीसगढ़ में रहने वाले चार श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 19 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी। जबकि तीन अन्य की रिपोर्ट शनिवार को आई। ये लोग 17 मई को मधेपुरा आए थे। इसके बाद से उन्हें अल्पसंख्यक छात्रावास में क्वारेंटाइन कर दिया गया था।
कुमारखंड और मुरलीगंज की सभी रिपोर्ट निगेटिव
अक्लकुंआ मदरसा में पढ़ने वाले कुमारखंड प्रखंड के रहटा वार्ड-14, विशनपुर सुंदर वार्ड-14 और पुरैनी वार्ड-2 का एक-एक छात्र संक्रमित पाया गया था। इन तीनों छात्रों के परिवार के कुल 32 लोगों का सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्हें हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से रिलीज कर दिया गया। इसी तरह मुरलीगंज के मीरगंज का भी एक छात्र संक्रमित पाया गया था। उसके परिवार के भी 10 लोगों का सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से रिलीज कर दिया गया। हालांकि सदर प्रखंड के चौरा के संक्रमित छात्र के परिवार के नौ लोगों का सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
मेडिकल स्टाफ का भी लिया जा रहा सैंपल
शनिवार को कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें अाइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। इसमें से बिहारीगंज के हेल्थ क्वारेंटाइन में रहने वाले 15 लोग हैं। इसके बाद अब उक्त हेल्थ क्वारेंटाइन सेंटर से संबंधित मेडिकल स्टाफ की सैंपलिंग कर एहतियात के तौर पर उनका सैंपल लेकर टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
डॉक्टर सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, सीएस, मधेपुरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A total of 19 new infected, including 7 people, isolated from a student of Akkalkuna madrasa in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cXOCiD

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad