आईजीआईएमएस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का हल्का संक्रमण मिला। इन्हें सात दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके बाद फिर जांच कराई जाएगी। ये मरीज बक्सर, नालंदा, डुमरांव, रोसड़ा और मधेपुरा के रहने वाले हैं। ये मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। सिर्फ न्यूरो विभाग का मरीज गंभीर है। उसे एनएमसीएच इलाज के लिए भेज दिया जाएगा। शनिवार को आईजीआईएमएस में 338 सैंपल की जांच हुई। इसमें 57 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उधर, पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में अभी 37 मरीज भर्ती हैं। शनिवार को 16 नए मरीज भर्ती हुए हैं। 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा शनिवार को पहले राउंड में 115 सैंपल की जांच हुई। इसमें 13 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक सैंपल पीएमसीएच का भी है। पॉजिटिव मिले सैंपल में 3 सारण, 8 गया और 1 वैशाली का है। एनएमसीएच में शनिवार को 31 संदिग्ध व तीन नये पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए। फिलहाल 27 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
पटना के ही 3 मरीज संदिग्ध के रूप में अस्पताल में भर्ती थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सिवान जिले से एक मरीज, लखीसराय जिले से दो पॉजिटिव मरीज रेफर होकर आए हैं। उन्होंने बताया कि भेजे गए 56 मरीजों की सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अस्पताल में 83 मरीज का इलाज चल रहा है, जिसमें से 27 मरीज पॉजिटिव है। पटना के विभिन्न जगहों से शनिवार को सिर्फ 20 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लिया गया और जांच के लिए आरएमआरआई भेज दिया गया है।
स्क्रीनिंग के बाद 450 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया घर
ग्रीन और ऑरेंज जोन से आने वाले 450 से अधिक प्रवासी मजदूरों को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है। इससे पहले मजदूरों को प्रखंड स्तर पर मेडिकल स्क्रीनिंग कराने के साथ भोजन कराया गया। उनका बैंकों में खाता खुलवाया जाएगा। इस खाते में एक हजार रुपए का भुगतान होगा। उधर दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सुरत, बेंगलुरु से आने वाले 600 से अधिक प्रवासी मजदूरों को प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटराें में रखा गया है। उन्हें 14 दिन बाद छोड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZvUrzL

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment