पटना में दिनदहाड़े रिटायर्ड दारोगा की हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी 6 गोली https://bit.ly/3bM8HXs - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, May 19, 2020

पटना में दिनदहाड़े रिटायर्ड दारोगा की हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी 6 गोली https://bit.ly/3bM8HXs

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर रिटायर्ड दारोगा की हत्या कर दी। घटना खुसरुपुर थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर मुसहरी टोला के पास की है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक सुनील सिंह उर्फ सिद्धि सिंह दो माह पहले रांची के बरियातू थाने से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद वे पटना आ गए खुसरुपुर स्थित अपने घर में रहते थे।

बाइक सवार अपराधियों ने सीने में मारी छः गोली
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनील मंगलवार सुबह पशु का चारा लाने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और सीने में छः गोली मारी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

हत्या के मामले में आरोपी थे सुनील
ग्रामीणों का कहना है कि 6 महीने पहले गांव के ही सुरेश सिंह के बेटे की हत्या हो गई थी। इस ममले में सुनील सिंह भी आरोपी बनाए गए थे। तब से ही सुनील और सुरेश के बीच दु्श्मनी चल रही थी। आरोप है कि सुरेश और उसके साथियों ने मिलकर दारोगा की हत्या की है। परिजनों का कहना है कि उस हत्या के मामले से सुनील सिंह का कुछ भी लेना देना नहीं था। साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिटायर्ड दारोगा सुनील सिंह पशु का चारा लाने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और सीने में छः गोली मारी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3bJ0Mu7

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad