मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर मंगलवार सुबह 10-11 बजेश्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोगइकट्ठा हो गए।जिस ट्रेन को रवाना होना था, उसके लिए सिर्फ एक हजार लोगों का ही रजिस्ट्रेशन था। स्टेशन के बाहर लगातार बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने सभी मजदूरों को वहां से हटाया। जानकारी के मुताबिक, श्रमिक स्पेशलट्रेन मुंबई से बिहार जा रही थी।इस दौरान यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी।
दोपहर तकस्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार लोगों से घर जाने की अपील कर रही है। स्टेशन पर पहुंचे लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चेभी हैं। आसपास के पुलिस स्टेशनों से भी अतिरिक्त फोर्स कोमौके पर बुलाया गया।
पहले भी सामने आई थी ऐसी ही घटना
एक महीने पहले भी मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर हजारों लोग जुटे थेऔर घर भेजने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर लोगों को भगाना पड़ा था। इस मामले में भीड़ को उकसाने के आरोप में एक पत्रकार समेत 6 लोगों पर केस भी दर्ज हुआ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/mumbai-bandra-station-shramik-special-train-tickets-registration-news-updates-stranded-migrants-workers-127318010.html

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment