सामान्य दिनों की भांति गुरुवार व रविवार को भी खरीदारी के लिए बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ उमड़ रही। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मालूम हो कि भपटियाही बाजार में सप्ताह में दो दिन रविवार व गुरुवार को ग्रामीण हाट लगती है।
जहां लोग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से साग, सब्जी खरीदने एवं बेचने आते हैं। लॉकडाउन व सामाजिक दूरी को लेकर हाट परिसर में लोगों पर कोई असर दिख नहीं दिखा। आरडीओ अरविंद कुमार, सीओ संजय कुमार के लगातार निर्देश के बावजूद लोग इसे मान नहीं रहे। प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से हाट आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने की अपील की।
इधर, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। एनएच 57 विश्वकर्मा चौक पर बैरियर लगाया गया है। वहां पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस गश्ती वाहन घूम रही है। लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bZRt9g

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment