प्रवासियों को लेकर शाम 4 बजे आने वाली ट्रेन रात 8 बजे तक नहीं पहुंची जंक्शन https://ift.tt/2Xf4dEP - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

प्रवासियों को लेकर शाम 4 बजे आने वाली ट्रेन रात 8 बजे तक नहीं पहुंची जंक्शन https://ift.tt/2Xf4dEP

प्रवासियों को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर शाम 4 बजे निर्धारित स्पेशल ट्रेन रात 8 बजे तक नहीं पहुंची थी। इससे पहले लोकमान्य तिलक से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 2 बजे और सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब 4 बजे जंक्शन पहुंची। दरभंगा जाने वाली ट्रेन से 1608 और सहरसा जाने वाली ट्रेन से 1178 प्रवासी जंक्शन पर उतरे।

सभी यात्रियों को लाइन में लगा कर उन्हें चुरा और गुड़ का पैकेट दिया गया। इसके बाद बस में बैठाकर संबंधित जिले मे भेज दिया गया। रात 10:00 बजे के करीब मुजफ्फरपुर आने वाली स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। इससे 1389 उतरे। सभी को बस मे बैठा कर उन्हें संबंधित जिला भेज दिया गया। मुजफ्फरपुर जिले के प्रवासियों को एमआईटी ले जाया गया। जहां से उनके प्रखंड भेज दिया गया।
परिवहन आयुक्त ने स्पेशल ट्रेनों की सूची मांगी

इधर स्पेशल श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों के आने की सूची परिवहन आयुक्त ने रेलवे से मांगी है। उन्होंने डीएम और रेलवे को पत्र लिखकर कहा है कि ट्रेनों के आने से 8 घंटे पहले सूची जारी समेत सभी व्यवस्था सुचारू किया जाए।

ट्रेनों के परिचालन में विधि-व्यवस्था को लेकर सीनियर डीसीएम ने डीएम को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर | एक जून से जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे ने डीएम को पत्र लिखा है। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिखकर विधि व्यवस्था सुचारु ढंग से व्यवस्थित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों की सूची संलग्न करते हुए अनुरोध किया है कि स्पेशल श्रमिक एक्स. व रूटीन में चलने वाली इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच में संपर्क स्थापित नहीं हो, कोरोना वायरस का संक्रमण यात्रियों में नहीं फैले, वहीं, विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाए। बता दें कि एक जून से जंक्शन से सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन खुलेंगी। वही, एक दर्जन ट्रेनें गुजरेंगी। श्रमिक एक्सप्रेस से आने वाले प्रवासियों को निकास के लिए पूछताछ गेट निर्धारित, जबकि इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यूटीएस वाले गेट निर्धारित किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Train arriving at 4 pm for migrants did not reach junction till 8 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XJ9mnF

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad