लाभुकों को चावल के साथ 3 माह तक मिलेगी दाल https://bit.ly/36gcawq - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Thursday, May 21, 2020

लाभुकों को चावल के साथ 3 माह तक मिलेगी दाल https://bit.ly/36gcawq

पीडीएस के लाभुकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें तीन माह के लिए चावल के साथ-साथ प्रति परिवार एक-एक किलो अरहर की दाल भी दी जाएगी। दाल की पहली खेप मधेपुरा पहुंच गई है। एसएफसी के मेन गोदाम में दाल के पहुंच जाने के बाद बुधवार से दाल को एसएफसी के प्रखंडों के गोदाम में भेजे जाने का काम शुरू हो गया है।

उम्मीद की जा रही है, अगले दो-तीन दिन में दाल का उठाव जिले में कार्यरत सभी पीडीएस डीलर कर लेंगे। उसके बाद लाभुकों में इसका वितरण किया जाएगा। एसएफसी के जिला प्रबंधक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले को अभी 3670 क्विंटल अरहर दाल की आपूर्ति हो चुकी है।

डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर पुलिस एस्कॉर्ट में दाल को संबंधित प्रखंडों के गोदाम पर तक पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रबंधक ने बताया कि सभी गोदाम में दाल के पहुंचते ही डीलरों को उपावंटित कर दिया जाएगा, ताकि वे लाभुकों के बीच प्रति परिवार एक-एक किलो की दर से वितरण करेंगे। इससे पीडीएस के लाभुकों को काफी फायदा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beneficiaries will get pulses with rice for 3 months


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XjlXhh

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad