दो गज की दूरी का नहीं हो रहा अनुपालन मास्क लगाने से भी लोग करने लगे परहेज https://bit.ly/2LNqSS6 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Thursday, May 21, 2020

दो गज की दूरी का नहीं हो रहा अनुपालन मास्क लगाने से भी लोग करने लगे परहेज https://bit.ly/2LNqSS6

प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई सहित अन्य बैंकों में राशि निकासी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग दो गज की दूरी को भूल जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ मास्क लगाने से भी परहेज करने लगे हैं। ऐसे में कोरोना से जंग जीतना मुश्किल हो जाएगा।

लाख जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी इस तरह की अनदेखी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग प्रशासन से की है। ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। भीड़-भाड़ वाले स्थलों जैसे बैंकों आदि में इसके पालन के लिए कोई एहतियात नहीं बरती जा रही है।

जबकि इसमें सावधानी ही बचाव का कारगर उपाय है। हैरत की बात है कि बैंककर्मियों द्वारा भी अपने ग्राहकों को सावधानी बरतने या सचेत रहने के लिए निर्देशित नहीं किया जा रहा है। वहीं शंकरपुर बाजार सहित ग्रामीण हाट, चौक-चौराहे पर पूर्व की तरह ही भीड़ उमड़ रही है।

अधिकांश दुकानें भी खुली रहती है। बाजार में बाइक पर तीन-तीन व्यक्ति सवार हाेकर फर्राटे भर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुधाकर सिन्हा ने बताया कि लोगों को बार-बार समझाने के बाद भी नियमों की अनदेखी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Not being within two yards, people started avoiding compliance masks


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2zSLXrG

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad