63 दिनों तक लोगों को खाना खिलाने का अभियान समाप्त https://bit.ly/3dmlim0 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

63 दिनों तक लोगों को खाना खिलाने का अभियान समाप्त https://bit.ly/3dmlim0

रामनगर में लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को भूखे नहीं रहने देने के संकल्प के साथ शुरू किए गए कोरोना फाइटर्स ग्रुप के अभियान का समापन रविवार को हो गया। लगातार 63 दिनों तक इस अभियान के तहत एक-एक हजार लोगों को रोज तैयार भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। कई दिन 1200 से 1500 तक पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। समाजसेवी पिंटू सिंह के सौजन्य से अंतिम दिन स्वादिष्ट सादा खाना वितरित हुआ। स्थानीय पीएचसी में पहुंचे कोरोना फाइटर्स ने जांच के लिए पहुंचे प्रवासियों को भोजन कराया। कोरोना फाइटर्स ग्रुप के सदस्यों ने अंतिम दिन खिलाकर इस अभियान को सफल बनाएं। रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल की पहल पर संचालित यह अभियान पुलिस पब्लिक मैत्री की भी मिसाल रहा।

ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि पौष्टिक व्यंजन को बना कर घर घर तक पहुंचाने का कार्य इस लाॅकडाउन में किया गया एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि इस अभियान परमार्थ संस्थान, मारवाड़ी सेवा समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन समिति, मानव सेवा संगठन समेत राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे, विधायक भागीरथी देवी, हरिनगर चीनी मिल समेत यहां समाजसेवी, प्रबुद्धजन लोगों के सहयोग के बदौलत यह अभियान चलता रहा।रामनगर में भोजन वितरण अभियान में जुडे कोरोना फाइटर्स ग्रुप के सदस्य, फाउंडर मेम्बर, भोजन खर्च वहन करने वाले समाजसेवी, प्रबुद्धजन लोगों को एक मंच बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/36M1Lsw

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad