स्थानीय प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर पर रह रहे 214 प्रवासियों को 14 दिन का समय पूरा होने के बाद घर भेजा गया। बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति ने बताया कि प्रखंड के बगहवां क्वारेंटाइन सेंटर से 114, भगवानपुर क्वारेंटाइन सेंटर से 60, जमुनहां क्वारेंटाइन सेंटर से 40 प्रवासियों को 14 दिनों तक क्वारंेटाइन पूरा करने के बाद घर भेज दिया गया है।
प्रवासियों को घर जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच की गई और उनके डाटा को राजिस्टर्ड किया गया। बीडीओ ने सभी प्रवासियों को 21 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. उपेन्द्र प्रसाद, प्रबंधक रोहीत कुमार, केयर इंडिया के अभिनित श्रीवास्तव, अमरेश लाल, संजय शुक्ल, अजीत दुबे, जेएसएस विशाल सिंह, आबिद अली और क्वारेंटाइन सेंटर प्रभारियों व कर्मियों ने प्रवासियों को ताली बजाकर क्वारंेटाइन सेंटर से घर के लिए विदा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36N2SIo

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment