अब तुम्हे कोई मां नहीं कहेगा। कटेया थाना क्षेत्र के देवरीया गांव में 10 मई को हुई मासुम मनीष की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है। जिसने इस बात को सुना सभी सन्न रह गए। मां तो अपने बेटे के लिए अपनी जान तक दे देती है। लेकिन इस मां ने तो अपने कलेजे के टुकड़े को ही प्रेम के चाहत में मार डाला।मौत भी इस तरह से दी गई। जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस को जब महिला ने एक एक कर सारी बाते बताई तो वह भी दंग रह गए।
पूछताछ के बाद आशिक और हत्यारों के साथ कातिल मां को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।मनीष की माँ नाम धर्मशीला देवी है।पुलिस ने कहा की नाम का कोई लक्षण इसमें नहीं दिखा ।अपने सील का भी उसने मान नहीं रखा।पुलिस को दिये गए बयान में उसकी माँ ने यह स्वीकार किया है कि भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डुमर गांव का चंदेश सिंह से उसका अवैध संबंध था।
घटना से दो दिन पहले आठ मई की रात मनीष धर्मशीला देवी व चंदेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसकी जानकारी अन्य लोगो को न हो इसके लिए वह अपने साथी दयाशंकर सिंह के साथ मिल कर मनीष की हत्या कर दी।
मां ने क्यों कराया अपने बेटे का कत्ल
बताया जा रहा है कि मनीष ने अपनी मां को अपने प्रेमी के साथ गलत तरीके से देख लिया था।जिसके बाद उसे लगा की यह बात वह घर में किसी को बता देगा।जिसको लेकर उसकी काफी बदनामी होगी। इसके बाद मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या में प्रयुक्त दाब और सिम भी हुआ बरामद
पुलिस के पूछताछ में चन्देश ने बताया कि दयाशंकर औऱ मैं मिलकर 10 मई को बहला फुसला कर 8 बजे घर से बाहर ले गये और गांव के नहर के पास गला रेत कर मार दिए , हत्या में प्रयुक्त दाब दयाशंकर के घर का था , जबकि हत्या प्रयुक्त सिम को बरामद कर लिया गया है ।
चंदेश हत्याकांड में चल रहा था फरार
चन्देश और धर्मशीला रिश्ते में देवर भाभी थे। चन्देश अपने गांव तिलक डूमर में 23 सितम्बर 2019 को रामदेव सिंह हत्या कांड में फरार मुजरिम था , जो पुलिस के डर से अपने मामा सुकई भगत के यहां 6 माह से रहता था । यहां पर भी उसने एक किशोर की हत्या कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UaqMsD

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment