2 वार्ड सचिवों का छीना प्रभार, एक ने दिया स्तीफा 24 घंटे के अंदर नए वार्ड सचिवों का होगा चयन https://ift.tt/3ew1HzR - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

2 वार्ड सचिवों का छीना प्रभार, एक ने दिया स्तीफा 24 घंटे के अंदर नए वार्ड सचिवों का होगा चयन https://ift.tt/3ew1HzR

बगहा-1 प्रखंड की रायबारी महुअवा पंचायत के वार्ड नंबर 3 एवं चंदरपुर रतवल पंचायत के भी वार्ड नंबर 3 के वार्ड सचिवों को संबंधित वार्ड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इन दोनों पर नल जल योजना के काम में बाधा डालने का आरोप है। इन दोनों की जगह नए वार्ड सचिवों का चयन 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। उधर, सलहा बरियरवा पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है। यहां के उपमुखिया को वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य का प्रभार सौंपे जाने का फिलहाल निर्णय लिया गया है, ताकि नल जल योजना के काम में बाधा उत्पन्न नहीं हो।
करें पंजी संधारण
डीपीआरओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित पंजी संधारण बेहतर ढंग से होना चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि जो कार्य पूर्ण हो जाएं, उनकी मापी पुस्तिका जेई संधारित करें।

निर्देश: निजी जमीन पर भूस्वामी का अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिए बिना नहीं बनवाएं नल जल की टंकी

राशि की वसूली की जाएगी

डीपीआरओ ने बताया कि एक एक वार्ड में नल जल योजना का काम हर हाल में 15 जून तक पूरा हो जाना चाहिए। गली नाली योजना के सारे अधूरे काम भी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे करने हैं। इस निर्धारित अवधि में काम पूरा नहीं होने पर वार्ड क्रियान्वयन समितियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उनसे राशि की वसूली भी की जाएगी। डीपीआरओ ने सभी पंचायतों के मुखिया से भी आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें काम पूरा कराने के लिए तत्परता बरतने के लिए प्रेरित किया। डीपीआरओ ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में चूक प्रतिनिधियों से लेकर कर्मियों व अधिकारियों तक को भारी पड़ने वाली है। लिहाजा, सामूहिक रूप से प्रयास कर लंबित योजनाओं को नियत अवधि में पूरा कराने की जरूरत है।
वार्ड सदस्य ने काम कराने में जताई असमर्थता

बगहा - 1 प्रखंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित नल जल योजना की समीक्षा बैठक के दौरान एक एक वार्ड में योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के दौरान रायबारी महुअवा व चंदरपुर रतवल पंचायतों ( दोनों के वार्ड वार्ड नंबर 3) में योजना की प्रगति निराशाजनक मिलने के कारण वार्ड सचिवों को बदलने का निर्णय लिया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक की उपस्थिति में हुई इस समीक्षा बैठक के बाबत बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि इन दोनों वार्ड सचिवों पर काम में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। लिहाजा, इन्हें दायित्व से मुक्त करते हुए 24 घंटे के अंदर नए वार्ड सचिवों के चयन का निर्देश संबंधित वार्ड क्रियान्वयन समितियों को दिया गया है।

उधर, सलहा बरियरवा पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य के इस्तीफे के बाबत बीडीओ ने बताया कि उक्त वार्ड सदस्य ने नल जल योजना का काम कराने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा दिया है। फिलहाल इस वार्ड के वार्ड सदस्य का प्रभार यहां के उपमुखिया संभालेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 ward secretaries have taken charge, one has given the selection of new ward secretaries within 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xf08AF

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad