बीएन मंडल विश्वविद्यालय के 10 कर्मी 26 मई तक संविदा पर बहाली संबंधी अधिसूचना जारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रवीण कुमार, सिकंदर मुखिया, बौकू राम, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, रूदल कुमार सहनी, श्रीप्रसाद मुखिया, केशव कुमार, पंकज मल्लिक, गुनेश्वर मल्लिक ने शनिवार को कुलसचिव को आवेदन देकर कहा है कि विवि प्रशासन द्वारा पूर्व में संविदा कर्मचारी की नियुक्ति के लिए निकाले गए अंतर्वीक्षा के चयन सूची में उनलोगों का नाम सबसे ऊपर रहने के बावजूद सूची में कनीय कर्मी का अधिसूचना निर्गत कर दिया गया है।
लेकिन 8 गार्ड 2 स्वीपर को छोड़ दिया गया। वे लोग विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव से अधिसूचना निर्गत करने हेतु गुहार लगाकर थक चुके हैं। लेकिन अद्यतन उनलोगों की सेवा संबंधी अधिसूचना निर्गत नहीं हुई। उक्त कर्मियों ने कहा कि अगर उन लोगों की 26 मई तक चयन सूची में शामिल नहीं किया जाता है तो 27 मई से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और तालाबंदी करने को बाध्य हो जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।
26 को लॉ कॉलेज में सम्मान समारोह का होगा आयोजन
मधेपुरा| 26 मई को शिवनंदन प्रसाद मंडल लॉ कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यजीत कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में बीएनएमयू के कुलपति, प्रतिकुलपति समेत अन्य पदाधिकारी व शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लॉकडाउन का हर हाल में पालन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36qCvb4

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment