अमहरा थाना क्षेत्र के रामगनगर गांव में कुख्यात अपराधी एवं अमहरा पंचायत के मुखिया पति निरंजन साव की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी एवं अमहरा पंचायत की मुखिया सबिता देवी ने 15 नामजद एवं पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
जिसमें सविता देवी ने कहा है कि 21 मई की शाम करीब 6.30 बजे उनके पति निरंजन साव अपने घर के आगे चाचा दिनेश साव के मकान में लिट्टी बना रहे थे। वहां मेरे सास-ससुर, भाई और मैं भी थी। इसी बीच गांव के बिरजू मंडल, पप्पू मंडल, साजन मंडल, करण मंडल, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ गौतम मंडल, नरेश राम, संतोष राम, उमेश मंडल, पंकज राम उर्फ गांगुली, किशनपुर गांव के गौतम यादव, अमरजीत यादव, भवेश यादव तथा पांच व्यक्ति हाथों में देसी कट्टा, पिस्टल लिए आए और मेरे पति के सामने हथियार तान खड़े हो गए। गाली-गलौज करते हुए बिरजू मंडल ने कहा कि आज तुम्हारा खेल खत्म कर देते हैं। इसी दौरान बीच-बचाव करने जब वह आई तो आरोपियों ने उसे धक्का देते हुए पूरे खानदान को खत्म करने की धमकी दी। इस बीच बिरजू ने गोली चला दी, जो निरंजन के सिर में लग गई। अन्य लोगों ने भी गोलियों से बौछार कर दी और यह कहते हुए चले गए कि बदला ले लिया। आरोप लगाया कि कुछ ही दूरी पर मकदमपुर गांव के पवन सिंह, राजीव सिंह और विपिन सिंह ने भी चिल्लाते हुए कहा कि चलो काम हो गया। इसके बाद सभी अपराधी वहां से हवाई फायर करते हुए भाग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A1YRUj

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment