दो पक्षों में गोलीबारी, इलाज के दौरान एक की मौत, 7 गिरफ्तार https://ift.tt/2zpsr6g - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

दो पक्षों में गोलीबारी, इलाज के दौरान एक की मौत, 7 गिरफ्तार https://ift.tt/2zpsr6g

शुक्रवार देर रात पड़भरा गांव में तेज गति से बाइक चलाने से रोकने से दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व गोलीबारी हुई। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के दो क्रमश: फुचो यादव व पंकज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं पथराव में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो के गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली लगने से घायल एक व्यक्ति फुचो यादव की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गई जबकि पंकज यादव भागलपुर में ही इलाजरत है। मारपीट व गोलीबारी के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। ग्रामीणोंं के अनुसार शुक्रवार देर शाम बुद्वन सिंह का पुत्र राहुल कुमार तेज गति से बाइक चलाते हुए गांव के यादव टोला में घूम रहा था। दीपक यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गली में इतनी तेज गति से बाइक चलाने दुर्घटना की आशंका है। यह सलाह राहुल कुमार का नागवार गुजरा और वह अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दीपक कुमार उलझ गया।
दीपक दुबारा उसे समझाया तो मारपीट करने लगा। देखते ही देखते रोड़ेबाजी में दोनो पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। उसी दौरान एक पक्ष के गोली चला देने से 55 वर्षीय फुचो यादव एवं 30 वर्षीय पंकज यादव जख्मी हो गए। फुचो यादव को दो गोली जांघ में लगी जबकि पंकज यादव के पेट के दाहिने साइड में गोली पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। ग्रामीणों की सूचना पर तारापुर पुलिस पहुंचकर घायलों को तारापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से फुचो यादव एवं पंकज यादव को भागलपुर रेफर कर दिया। जहां ईलाज के क्रम में फुचो यादव की मौत हो गई। जबकि पंकज यादव इलाजरत है।
रंगदारी नहीं दी तो अपराधियों ने पिता-पुत्र को पीटा, हुए जख्मी
शुक्रवार की शाम धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने गोली भी चलाई, लेकिन मिस फायर हो गई। जख्मी किशोर सिंह ने बताया कि बीती रात बहियार से घर लौट रहा था। काली स्थान के नजदीक धनराज कुमार यादव उर्फ राहुल कुमार, गोलू कुमार, गौरव कुमार, कुंदन कुमार रोककर 5 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। रंगदारी देने से मना करने पर मारपीट करने लगा। कनपट्टी में सटाकर दो गोली भी चलाया, लेकिन मिस फायर होने के कारण जान बच गई। हल्ला सुनकर पहुंचे पुत्र को पिस्तौल की बट मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी अपराधी भाग गए। भागते हुए अपराधियों ने थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को घर मे घुसकर जान मार देने की धमकी दी।
अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से युवक की मौत
अत्यधिक रक्तस्राव के कारण फुचो यादव की मौत की बात चिकित्सकों ने बताई है। जबकि पुलिस के अनुसार घायल में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव, अमरदीप कुमार के अलावे तीन व्यक्ति और घायल हैं। वही दूसरे पक्ष के कुन्दन कुमार, डब्लू कुमार, पियुष कुमार, संजीव कुमार, रामविलास सिंह, धर्मेन्द्र सिंह मुख्य हैं। जिसमें कुन्दन कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर किया गया हैं।
25 नामजद सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी
घायल राजेन्द्र यादव के लिखित बयान पर तारापुर थाना में मुख्य अभियुक्त के रूप में डब्लू सिंह एवं संतोष सिंह के अलावे 25 नामजदों के साथ साथ 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तारापुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने छापेमारी करते हुए डब्लू सिंह, रामविलास सिंह, महेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार, डिक्सन कुमार को गिरफ्तार किया। शेष नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शनिवार की देर शाम तक दूसरे पक्ष ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two sides fired, one killed during treatment, 7 arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36uoKIK

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad