रामनगर में सबेया पंचायत भवन में नल जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ जितेन्द्र सिंह ने मुखिया वार्ड सदस्यों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने 15 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पंचायत में चल रहे योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
पंचायत के योजना के बावत आवश्यक जानकारी लेते हुए कहा कि 15 जून तक काम पूरा नही हुआ तो वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष और सचिव व मुखिया पर एफआईआर दर्ज करने के लिए तथा राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ जितेन्द्र सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी आपस में समन्वय कर तेजी से काम पूरा करें। उन्होंने पंचायत में चल रहे कार्यों निरीक्षण किया। इस मौके पर मुखिया शकील अहमद समेत वार्ड सचिव मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Lok0w

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment