चुनाव को लेकर छोटी-बड़ी सभी जानकारी थाने तक उपलब्ध कराने का निर्देश गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश द्वारा चौकीदारों को दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबारियों पर विशेष नजर रखना है। किसी भी इलाके में शराब निर्माण का कार्य नहीं हो।
विधानसभा चुनाव में कई असामाजिक तत्व समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। उनलोगों से निपटने के लिए ससमय जानकारी मिलना जरूरी है। चौकीदार गांव के लोगों से घुले मिले रहते हैं। हरेक टोले तथा गलियों की जानकारी उनलोगों की होती है। ऐसे में प्रत्येक सूचना आसानी से उनलोगों द्वारा संग्रहित किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgloPE

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment