मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू-राबड़ी शासनकाल काे निशाने पर लिया। उन्हाेंने कहा कि जनता ने पति-पत्नी की सरकार को 15 वर्षों का समय दिया था। लेकिन, उनकी सरकार में जंगलराज, सामूहिक नरसंहार तथा अपहरण का राज रहा। कितने ही चिकित्सक और व्यापारी बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए। नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने एनडीए को काम करने का मौका दिया तो न्याय के साथ विकास का लक्ष्य रखा तथा हर तबके व इलाके का विकास किया गया। महिला, अनुसूचित जाति व जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय पर भी सरकार की नजर रही। पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों आदि में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अनुसूचित जाति व जनजाति को 16 प्रतिशत और 1 प्रतिशत आरक्षण दिया। अति पिछड़ा वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर नियंत्रण पाया गया। इसका परिणाम है कि आज अपराध दर बहुत कम है। राज्य की विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी पहले राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की परिसंपत्ति 76466 करोड़ रुपए थी जो आज 417977 करोड़ रुपए हो गई है। विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी है। आम आदमी की आमदनी में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहले न तो सड़कें थीं और न ही बिजली। उनकी सरकार में सड़कें बनीं, स्कूलों की भी कोई कमी नहीं है। आज एक करोड़ 20 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 12 प्रतिशत स्कूल से बाहर रहने वाले दलित समुदाय के बच्चे आज विद्यालय से जुड़े हैं। नौकरियों के लिए पैसा ऊपर से आएगा या नकली नोट छपेंगे राजद नेता तेजस्वी यादव के पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर नीतीश ने फिर हमला बोला। कहा कि 10 लाख नौकरियां देने के लिए पैसा क्या ऊपर से आएगा या इसकी व्यवस्था जेल से की जाएगी। क्या राजद वाले बताएंगे कि इसके लिए कहीं नकली नोट छापने की तो तैयारी नहीं है। कॉलेजों की कमी नहीं, छात्रों को मिल रही आर्थिक मदद सीएम ने कहा कि हर जिले में इंजीनियरिंग काॅलेज, पारामेडिकल काॅलेज, पॉलीटेक्निक काॅलेज, महिला आईटीआई, जीएनएम संस्थान खोले गए। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है। मेधावी गरीब छात्र जो पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से चार लाख तक की आर्थिक मदद की जा रही है। रोजगार-उच्च शिक्षा के लिए आज दूसरे राज्य जा रहे लोग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो पहली कैबिनेट की बैठक के बाद रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। सीएम के रूप में पहला हस्ताक्षर लोगों के लिए होगा। हर हाल में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वे मंगलवार को गया, भोजपुर और पटना जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 20 नवंबर को सरकार का गठन होगा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया। कहा कि आज बिहार के लोग स्वास्थ्य, रोजी-राेटी के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। उच्च शिक्षा पाने के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। बिहार के अरबों रुपए बाहर जा रहे हैं और राज्य गरीब होता जा रहा है। हम मेधा पलायन रोकने की योजना बनाएंगे। तेजस्वी ने घोषणा की कि जितने स्वयं सहायता समूह है, जीविका दीदी हैं, आंगनबाड़ी है, विकास मित्र हैं ,आशा कार्यकर्ता हैं, सभी को नियमित करते हुए मानदेय चार हजार रुपए करेंगे। नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलेगा। ठेठ बिहारी बानी, जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा भगाओ, दस तारीख को नीतीश हटाओ। महागठबंधन की सरकार बनते ही दस लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वे मंगलवार को तरारी और गड़हनी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा- ‘हम ठेठ बिहारी बानी। जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब।’ इस बार वर्ष 2015 से ज्यादा मजबूत गठबंधन है। तेजस्वी ने दावा किया कि 10 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में रिजल्ट आएगा। इसके साथ ही नीतीश कुमार यानी पलटू चाचा की विदाई होगी। 15 साल में बेरोजगारी दूर नहीं कर पाई सरकार पालीगंज| चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 15 साल में न तो किसी को रोजगार दिया और न ही बेरोजगारी दूर कर पाई। महागठबंधन की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दस लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की बात पर मुहर लगेगी। इशारों में कहा- कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं पालीगंज की सभा में ही उन्होंने इशारों-इशारों में राजद से जदयू में आए विधायक जयवर्धन यादव के बारे में कहा कि कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं और उनलोगों के द्वारा जो बहाना बताया जा रहा है वैसी कोई बात नहीं है। इधर तेजस्वी को देखने के लिए लोग कुर्सी पर चढ़ गए , जिससे दर्जनों कुर्सियां टूट गईं।​​​ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे। - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Wednesday, October 21, 2020

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू-राबड़ी शासनकाल काे निशाने पर लिया। उन्हाेंने कहा कि जनता ने पति-पत्नी की सरकार को 15 वर्षों का समय दिया था। लेकिन, उनकी सरकार में जंगलराज, सामूहिक नरसंहार तथा अपहरण का राज रहा। कितने ही चिकित्सक और व्यापारी बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए। नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने एनडीए को काम करने का मौका दिया तो न्याय के साथ विकास का लक्ष्य रखा तथा हर तबके व इलाके का विकास किया गया। महिला, अनुसूचित जाति व जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय पर भी सरकार की नजर रही। पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों आदि में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अनुसूचित जाति व जनजाति को 16 प्रतिशत और 1 प्रतिशत आरक्षण दिया। अति पिछड़ा वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर नियंत्रण पाया गया। इसका परिणाम है कि आज अपराध दर बहुत कम है। राज्य की विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी पहले राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की परिसंपत्ति 76466 करोड़ रुपए थी जो आज 417977 करोड़ रुपए हो गई है। विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी है। आम आदमी की आमदनी में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहले न तो सड़कें थीं और न ही बिजली। उनकी सरकार में सड़कें बनीं, स्कूलों की भी कोई कमी नहीं है। आज एक करोड़ 20 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 12 प्रतिशत स्कूल से बाहर रहने वाले दलित समुदाय के बच्चे आज विद्यालय से जुड़े हैं। नौकरियों के लिए पैसा ऊपर से आएगा या नकली नोट छपेंगे राजद नेता तेजस्वी यादव के पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर नीतीश ने फिर हमला बोला। कहा कि 10 लाख नौकरियां देने के लिए पैसा क्या ऊपर से आएगा या इसकी व्यवस्था जेल से की जाएगी। क्या राजद वाले बताएंगे कि इसके लिए कहीं नकली नोट छापने की तो तैयारी नहीं है। कॉलेजों की कमी नहीं, छात्रों को मिल रही आर्थिक मदद सीएम ने कहा कि हर जिले में इंजीनियरिंग काॅलेज, पारामेडिकल काॅलेज, पॉलीटेक्निक काॅलेज, महिला आईटीआई, जीएनएम संस्थान खोले गए। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है। मेधावी गरीब छात्र जो पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से चार लाख तक की आर्थिक मदद की जा रही है। रोजगार-उच्च शिक्षा के लिए आज दूसरे राज्य जा रहे लोग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो पहली कैबिनेट की बैठक के बाद रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। सीएम के रूप में पहला हस्ताक्षर लोगों के लिए होगा। हर हाल में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वे मंगलवार को गया, भोजपुर और पटना जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 20 नवंबर को सरकार का गठन होगा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया। कहा कि आज बिहार के लोग स्वास्थ्य, रोजी-राेटी के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। उच्च शिक्षा पाने के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। बिहार के अरबों रुपए बाहर जा रहे हैं और राज्य गरीब होता जा रहा है। हम मेधा पलायन रोकने की योजना बनाएंगे। तेजस्वी ने घोषणा की कि जितने स्वयं सहायता समूह है, जीविका दीदी हैं, आंगनबाड़ी है, विकास मित्र हैं ,आशा कार्यकर्ता हैं, सभी को नियमित करते हुए मानदेय चार हजार रुपए करेंगे। नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलेगा। ठेठ बिहारी बानी, जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा भगाओ, दस तारीख को नीतीश हटाओ। महागठबंधन की सरकार बनते ही दस लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वे मंगलवार को तरारी और गड़हनी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा- ‘हम ठेठ बिहारी बानी। जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब।’ इस बार वर्ष 2015 से ज्यादा मजबूत गठबंधन है। तेजस्वी ने दावा किया कि 10 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में रिजल्ट आएगा। इसके साथ ही नीतीश कुमार यानी पलटू चाचा की विदाई होगी। 15 साल में बेरोजगारी दूर नहीं कर पाई सरकार पालीगंज| चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 15 साल में न तो किसी को रोजगार दिया और न ही बेरोजगारी दूर कर पाई। महागठबंधन की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दस लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की बात पर मुहर लगेगी। इशारों में कहा- कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं पालीगंज की सभा में ही उन्होंने इशारों-इशारों में राजद से जदयू में आए विधायक जयवर्धन यादव के बारे में कहा कि कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं और उनलोगों के द्वारा जो बहाना बताया जा रहा है वैसी कोई बात नहीं है। इधर तेजस्वी को देखने के लिए लोग कुर्सी पर चढ़ गए , जिससे दर्जनों कुर्सियां टूट गईं।​​​ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू-राबड़ी शासनकाल काे निशाने पर लिया। उन्हाेंने कहा कि जनता ने पति-पत्नी की सरकार को 15 वर्षों का समय दिया था। लेकिन, उनकी सरकार में जंगलराज, सामूहिक नरसंहार तथा अपहरण का राज रहा।

कितने ही चिकित्सक और व्यापारी बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए। नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने एनडीए को काम करने का मौका दिया तो न्याय के साथ विकास का लक्ष्य रखा तथा हर तबके व इलाके का विकास किया गया।

महिला, अनुसूचित जाति व जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय पर भी सरकार की नजर रही। पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों आदि में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अनुसूचित जाति व जनजाति को 16 प्रतिशत और 1 प्रतिशत आरक्षण दिया। अति पिछड़ा वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर नियंत्रण पाया गया। इसका परिणाम है कि आज अपराध दर बहुत कम है।

राज्य की विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी

पहले राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की परिसंपत्ति 76466 करोड़ रुपए थी जो आज 417977 करोड़ रुपए हो गई है। विकास दर 12.8 प्रतिशत बढ़ी है। आम आदमी की आमदनी में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहले न तो सड़कें थीं और न ही बिजली। उनकी सरकार में सड़कें बनीं, स्कूलों की भी कोई कमी नहीं है। आज एक करोड़ 20 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर अपने परिवार को सशक्त बना रही हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 12 प्रतिशत स्कूल से बाहर रहने वाले दलित समुदाय के बच्चे आज विद्यालय से जुड़े हैं।

नौकरियों के लिए पैसा ऊपर से आएगा या नकली नोट छपेंगे

राजद नेता तेजस्वी यादव के पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर नीतीश ने फिर हमला बोला। कहा कि 10 लाख नौकरियां देने के लिए पैसा क्या ऊपर से आएगा या इसकी व्यवस्था जेल से की जाएगी। क्या राजद वाले बताएंगे कि इसके लिए कहीं नकली नोट छापने की तो तैयारी नहीं है।

कॉलेजों की कमी नहीं, छात्रों को मिल रही आर्थिक मदद
सीएम ने कहा कि हर जिले में इंजीनियरिंग काॅलेज, पारामेडिकल काॅलेज, पॉलीटेक्निक काॅलेज, महिला आईटीआई, जीएनएम संस्थान खोले गए। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है। मेधावी गरीब छात्र जो पढ़ाई का खर्च उठाने में अक्षम हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से चार लाख तक की आर्थिक मदद की जा रही है।

रोजगार-उच्च शिक्षा के लिए आज दूसरे राज्य जा रहे लोग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो पहली कैबिनेट की बैठक के बाद रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। सीएम के रूप में पहला हस्ताक्षर लोगों के लिए होगा। हर हाल में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वे मंगलवार को गया, भोजपुर और पटना जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 20 नवंबर को सरकार का गठन होगा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार बताया।

कहा कि आज बिहार के लोग स्वास्थ्य, रोजी-राेटी के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। उच्च शिक्षा पाने के लिए दूसरे राज्य जाते हैं। बिहार के अरबों रुपए बाहर जा रहे हैं और राज्य गरीब होता जा रहा है। हम मेधा पलायन रोकने की योजना बनाएंगे। तेजस्वी ने घोषणा की कि जितने स्वयं सहायता समूह है, जीविका दीदी हैं, आंगनबाड़ी है, विकास मित्र हैं ,आशा कार्यकर्ता हैं, सभी को नियमित करते हुए मानदेय चार हजार रुपए करेंगे। नियोजित शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलेगा।

ठेठ बिहारी बानी, जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा भगाओ, दस तारीख को नीतीश हटाओ। महागठबंधन की सरकार बनते ही दस लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वे मंगलवार को तरारी और गड़हनी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा- ‘हम ठेठ बिहारी बानी। जे कहऽ तानी ऊ पूरा करब।’ इस बार वर्ष 2015 से ज्यादा मजबूत गठबंधन है। तेजस्वी ने दावा किया कि 10 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में रिजल्ट आएगा। इसके साथ ही नीतीश कुमार यानी पलटू चाचा की विदाई होगी।

15 साल में बेरोजगारी दूर नहीं कर पाई सरकार

पालीगंज| चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 15 साल में न तो किसी को रोजगार दिया और न ही बेरोजगारी दूर कर पाई। महागठबंधन की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दस लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की बात पर मुहर लगेगी।

इशारों में कहा- कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं

पालीगंज की सभा में ही उन्होंने इशारों-इशारों में राजद से जदयू में आए विधायक जयवर्धन यादव के बारे में कहा कि कुछ लोग गलत घर में चले गए हैं और उनलोगों के द्वारा जो बहाना बताया जा रहा है वैसी कोई बात नहीं है। इधर तेजस्वी को देखने के लिए लोग कुर्सी पर चढ़ गए , जिससे दर्जनों कुर्सियां टूट गईं।​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीतीश कुमार मंगलवार काे सीवान, जहानाबाद और पटना जिले में जनसभाओं काे संबाेधित कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sbzGP

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad