पत्रकार नगर थाना में दर्ज यौनशोषण के एक मामले में पीड़िता को केस उठा लेने की धमकी दी गई है। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पीड़िता को घेरकर केस वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा और चलते बने। पीड़िता ने इस बाबत थाने में शिकायत की है। थानेदार प्रमोद कुमार ने कहा कि पीड़िता को धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने कहा कि शुक्रवार को वो हनुमान नगर में थी तभी बदमाशों ने उससे केस उठा लेने को कहा और धमकाया।
पिछले महीने आरोपी मयंक राय को पत्रकारनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मयंक एक संगठन का नेता है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मयंक शादी का झांसा देकर कई साल तक उसके साथ रहा, फिर छोड़ दिया। वह अपने दोस्तों से उसे धमकी भी दिलवाता है। शुक्रवार को धमकी देने वाले लड़के मयंक के ही दोस्त थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32qEjQY

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment