जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाण पत्र बनाने को लेकर भीड़ नहीं थम रही है। जिससे सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है। लोग बगैर मास्क के ही एक जगह पर भीड़ लगाकर आवेदन जमा करते दिख रहे है। यदि यही हाल रहा है तो कोरोना संक्रमण फैलने से रोका नहीं जा सकता है।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरे भारत वर्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन को लेकर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा भी जिले भर में रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क पहन कर घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
जबकि दूसरी तरफ प्रखंड कार्यालयों के आरटीपीएस काउंटर पर जाति, आवासीय, आय आदि को लेकर लगातार भीड़ लग रही है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन को लेकर सुरक्षा गार्ड को भी तैनात नहीं किया गया है। छात्र-छात्रों ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने के लिए जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, लेकिन सुविधा नहीं रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर प्रखंड के आरटीपएस काउंटर पर शनिवार को छात्र- छात्राओं सहित अन्य लोग जो आरटीपीएस काउंटर पर खड़े थे।
भीड़ अत्यधिक रहने के कारण धक्कम धुक्की एवं झड़प की नौबत भी आ पड़ी। हालांकि लोगों ने हीं मामले को सलटा दिया। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वारा पर भी बिना किसी सावधानी के फार्म बिक्रेता के दुकान पर भी भीड़ लगी हुई थी। जहां लोग भीड़ के बीच जद्दोजहद करते देखे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k63Uoq

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment