प्रखंड के दिग्घी गांव में मछुआरे द्वारा लखनदेई नदी के पानी का बहाव सरेह की ओर कर दिया गया। इसके कारण सैंकड़ों एकड़ में लगे फसल डूबते देख आक्रोशित किसानों ने बुधवार को सिंगरहिया स्थित एनएच 77 जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सड़क को बांस बल्ला से जाम कर दिया।
आगजनी कर प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। चार घंटे के जाम के बाद घटनास्थल पहुंचे अधिकारी व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों द्वारा मछुआरे की ओर से बंद किए गए नदी के पानी के बहाव की दिशा को खोलने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
लगातार बारिश से लखनदेई नदी के जलस्तर में हुई थी वृद्धि
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण लखनदेई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिगघी मछुआरा बहुल इलाका है। यहां मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने नदी को बांस के फट्ठा के सहारे बहाव को रोक दिया । इसके कारण नदी के पानी का बहाव सरेह की ओर होने लगा। जिससे सिंगरहिया, फुलपरासी, बदुरी आदि गांवों के खेतों में लगे फसल डूबने लगे।
अनिल सिंह ने बताया कि पानी को रोकने के लिए मछुआरे से कहा तो वे लोग विवाद करने लगे। यही कारण था कि आक्रोशितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने पानी के बहाव को रोका
अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटा दिया, लेकिन वे नदी की जलधारा के बहाव को सरेह की ओर से बंद कराने की जिद करने लगे। ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए पुलिस दिग्घी गांव पहुंची। जहां मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए बंद किए गए लखनदेई नदी की जलधारा को खोलवाया। इससे सरेह की ओर बह रही लखनदेई नदी का पानी पुन: नदी की ओर बहने लगी।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस को जाम हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है। समस्या के निदान के लिए पुलिस दिग्घी पहुंच मछुआरे को चेतावनी देते हुए नदी में बंद किए गए पानी के बहाव खोलवाया गया है। इस अवसर पर सहियारा थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
^जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों को पहले अधिकारियों से मिलकर शिकायत करनी चाहिए थी। सड़क अवरुद्ध कर प्रदर्शन करना गैर कानूनी है। सड़क जाम करने लिए लोगों को उकसाना संगीन अपराध है। ऐसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने वाले को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के समस्या का निदान कर दिया गया है।
- गिन्नी प्रसाद, अंचलाधिकारी, बथनाहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rwnb6n

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment