पंचायती राज विभाग पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य बेलौन पंचायत में 122.886 लाख की लागत से होगा। पंचायत भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास बेलौन पंचायत के मुखिया मो मेराज आलम ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण के बाद सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को यहीं मिल जाएगी।
मुखिया ने कहा कि पंचायत भवन तैयार होने के बाद कदवा प्रखंड से मिलने वाली सारी सुविधाएं यहीं से ग्रामीणों को मिलेंगी। अब लोगों को 25 किलोमीटर दूर चल कर नहीं जाना पड़ेगा। प्रखंड के बाद अब यहां आरटीपीएस काउंटर होगा जहां लोक शिकायत आयोग भी क्रियाशील होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ffyduh

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment