नीट और जेईई में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह पर कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। गिरोह का सरगना अतुल वत्स अब तक फरार है। गिरोह के छह शातिरों उज्जवल कश्यप, रमेश, नीतेश, प्रशांत, सौरभ और रोहित को पुलिस बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट से आठ अगस्त को गिरफ्तार की थी। गिरफ्त में आए सभी शातिरों ने यह स्वीकार किया था वे लोग अतुल वत्स के लिए काम करते हैं।
अतुल वत्स और उज्जवल को पहले भी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों पर नीट की यूजी और पीजी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने दावा किया था कि अतुल को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हैरत की बात यह है कि अब तक पुलिस अतुल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट नहीं ली है। इतना ही नहीं अतुल की डॉक्टर पत्नी से भी पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी है।
बुद्धा कालोनी थानेदार रवि शंकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अतुल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लिया जाएगा। उज्जवल और उसके साथियों की गिरफ्तारी के वक्त अन्य सामान के साथ साथ वहां से एप्पल का चार लैपटॉप, एक सीपीयू, 10 महंगे मोबाइल, पांच पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क सहित कुछ और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कई फर्म के रबर स्टंप आदि बरामद हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FnCyvm

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment