बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित महागामा मोड़ पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी युवक को मायागंज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बाराहाट प्रखंड के कमलपुर गांव निवासी ललन मंडल, करण राय, चक्रधर राय एवं धोरैया प्रखंड के मकेश्वर निवासी प्रीतम कुमार एक ही बाइक से बलिया गांव गए थे।
चारों ने लौटने के दौरान बलिया गांव के पास शराब पी। इसके बाद घर के लिए निकल पड़े। महागामा मोड़ पर उनकी बाइक बेकाबू होकर एक इमली के पेड़ से टकरा गई। ललन, करण और चक्रधर की मौके पर ही मौत हो गई। जख्मी प्रीतम को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
दोस्त की बहन के घर से लौट रहे थे चारों: मृतक ललन के पिता महेश मंडल ने बताया कि मकेश्वर का प्रीतम नानी घर कमलपुर गांव आया था, जहां से गुरुवार की दोपहर ललन, करण, चक्रधर और प्रीतम एक ही बाइक पर सवार होकर प्रीतम की बहन के घर बलिया गए थे। वहीं बहन के घर से निकलने के बाद प्रीतम ने घर पर सूचना भी दी थी।
जिसके बाद देर शाम अस्पताल से दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार की सुबह किया जाएगा। जख्मी प्रीतम को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सक ने बताया कि प्रीतम की भी हालत काफी गंभीर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j0KctP

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment