राज्य सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं 9 जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है। जहानाबाद, सारण, औरंगाबाद, जमुई, भोजपुर, वैशाली, अररिया, खगड़िया और बगहा में नए एसपी की तैनाती की गई है। जिलों में नए एसपी की तैनाती को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं बीएमपी के एडीजी राजविंदर सिंह भट्टी को प्रोन्नति देते हुए बीएमपी का डीजी बनाया गया है।
इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं एडीजी आर.मलार विझी को एडीजी ट्रेनिंग के पद पर और आईजी एम.आर.नायक को आईजी रेल के पद पर तैनात किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
विझी एडीजी ट्रेनिंग और नायक रेल आईजी बनाए गए

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PYKWDl

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment