प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर अखिलेश भुईयां उर्फ अमरेश भुईयां ने बुधवार को गया पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। यह पिछले 9 वर्षों से संगठन में काम कर रहा था और कई मुठभेड़ की बड़ी घटनाओे में भी शामिल था। सरेंडर करने वाला यह नक्सली सोहैल सलैया थाना अंतर्गत निमियां रोहैल गांव का रहने वाला है।
मैगरा थाना अंतर्गत चटकपुर में नागेश्वर रविदास, सुखदेव और रामदेव नाम के व्यक्ति से जमीनी विवाद के बाद अमरेश नक्सली संगठन में शामिल हो गया था। इसके बाद से यह काफी सक्रिय रहा। लगातार कई बड़ी घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही। एसएसपी ऑफिस में सरेंडर करने के बाद इसने कई खुलासे भी किए हैं और बड़ी घटनाओं के संदर्भ में पुलिस को जानकारी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BkY2XE

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment