सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा लीची बागान बांध के समीप 4 घरों से चोरों ने 6 मोबाइल चुराए। इस घटना को लेकर पीड़ित लोगों ने सहायक थाना में आवेदन देकर नामजद चोर पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस ने उक्त चोर से न तो पूछताछ की है न ही माेबाइल बरामद कर सकी है।
उक्त घटना को लेकर पीड़ित राजेंद्र मंडल ने बताया कि चोरी की घटना 13 जुलाई को हुई थी। जहां चार घर से 6 मोबाइल गायब हुआ था। जिसमें बेचन पोद्दार के एक मोबाइल, विरजानंद यादव के एक मोबाइल और सुनील साहनी के तीन मोबाइल शामिल थे।
मोबाइल चोरी होने के बाद काफी खोजबीन पर भी मोबाइल नही मिलने पर 26 जुलाई को सहायक थाना में नामजद युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पर कारवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6SDCN

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment