https://ift.tt/3hrZOqk बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के करीब पहुंचा मानसून; गुजरात में आज या कल तक दस्तक दे सकता है - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, June 14, 2020

https://ift.tt/3hrZOqk बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के करीब पहुंचा मानसून; गुजरात में आज या कल तक दस्तक दे सकता है

मानसून पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा पर सक्रिय है। शनिवार को यह मध्य महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के अधिकांश हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों में तथा उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों (मुंबई सहित), छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश और बिहार के हिस्सों और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। इन इलाकों में मानसून रविवार या सोमवार को दस्तक दे सकता है।

दक्षिण गुजरात सहित प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

मध्यप्रदेश: प्रदेश मेंसबसे पहले होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर में दस्तक देगा मानसून

मानसून मप्र में तय समय 15 जून से एक दिन पहले रविवार को पहुंच सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि यह सबसे पहले होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर में दस्तक देगा। मानसून की उत्तरी सीमा हरनेई, अहमदनगर, औरंगाबाद, गोंदिया, चांपा, रांची, भागलपुर से गुजर रही है। इसकी अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों ब्रांच भी एक्टिव हैं। इस वजह से इसके जल्द ही भोपाल में भी पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। उधर, मानसून की आहट के साथ शनिवार को मालवा-निमाड़, महाकौशल, विंध्य के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जुन्नारदेव में 100, मेघनगर में 74, हरदा में 73, मंडला में 60 मिमी, खातेगांव में 58 मिमी में बारिश रिकॉर्ड हुई।

सियर जोन, जिसने मानसून को ज्यादा सक्रिय किया, रफ्तार दी
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी हवाएं आपस में 19 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर मध्य भारत के आसपास 6 किमी ऊंचाई तक मिल रही हैं। इसे सियर जोन कहते हैं। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज हो जाती हैं।

नॉलेज- ऐसे पता चलता है
मानसून आया... हवा दक्षिणी-पश्चिमी हो। धरती से निकलने वाली गर्मी 200 वॉट प्रति वर्ग मीटर से कम हो। जमीन से 4 से 5 किमी ऊपर नमी हो। बारिश लगातार हो।

अलर्ट- आज यहां बारिश
आलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, सिवनी में रविवार को तेज बारिश के आसार।

भोपाल: शाम को कई इलाकों में हुई बारिश, 3.1 डिग्री गिरा पारा
मानसून की आहट से शहर का मौसम इन दिनों हर शाम बदल जाता है। शनिवार को भी दोपहर तक तो तेज धूप चटकी लेकिन शाम साढ़े 4 बजे तक घने बादल छा गए। शहर के कई इलाकों में करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि इस दौरान हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी था। उत्तर पश्चिमी मप्र में बने हवा के चक्रवाती घेरे के कारण नमी में इजाफा हुआ है।

तापमान 35 डिग्री
दर्ज किया गया शनिवार को दिन का तापमान, यह शुक्रवार के मुकाबले 3.1 डिग्री कम रहा।

हवा 20 किमी
प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से शाम के वक्त मौसम में मामूली ठंडक घुल गई।

नमी 61 फीसदी
नमी दर्ज की गई शनिवार शाम को, यह शुक्रवार के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा थी।

छत्तीसगढ़:बिलासपुर-रायगढ़ तक पहुंचा मानसून जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में होगा सक्रिय

राजधानी रायपुर में सक्रिय मानसून शनिवार को आगे बढ़ते हुए बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। इन इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिन हिस्सों में मानसून अभी नहीं पहुंचा है वहां भी प्री-मानसून की वर्षा होने लगी है। अगले एक-दो दिन में पूरा छत्तीसगढ़ दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव में रहेगा। गुरुवार को मानसून ने बस्तर में दस्तक दी और 48 घंटे के भीतर वह बस्तर से बिलासपुर तक पहुंच गया। मानसूनी गतिविधियां तेज हैं। इसलिए अगले एक-दो दिन में दक्षिण-पश्चिम हवा पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगी।

पूरे छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून और प्री-मानसून की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो गई। महासमुंद जिले के बसना में इस दौरान सबसे ज्यादा 120 मिमी तक बारिश हो गई। राजनांदगांव के गंडई, कोंडागांव के फरसगांव में 70-70 मिमी वर्षा हुई। बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और जशपुर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। शनिवार को दिन में भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी में सुबह अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर में लगभग 11 मिमी पानी बरस गया।

तापमान कम, गर्मी से राहत
वर्षा और बादलों के कारण गर्मी लगभग खत्म हो गई है। ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। राजनांदगांव में दिन का तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 8 डिग्री कम है। जगदलपुर व बिलासपुर में यह 31 डिग्री के आसपास है। राजधानी में भी दिन में पारा 32.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से सात डिग्री कम है। लगभग सभी स्थानों पर शाम के समय नमी 70 फीसदी से ज्यादा है। अगले एक-दो दिन में तापमान में फिर गिरावट आएगी।

भारी बारिश की चेतावनी
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अंदरुनी ओडिशा और उसके आसपास एक चक्रवात है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक तथा उत्तर मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका है। ‌इन सिस्टम के कारण 14 जून को प्रदेश के उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी वर्षा के संकेत हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। राजधानी में शनिवार-रविवार को शाम-रात में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

बिहार:भागलपुर के रास्ते मानसून पहुंचा, 18 तक पूरे प्रदेश में छाएगा

फोटो पटना बिहार की है।

भागलपुर में हुई बारिश के बाद माैसम विभाग ने शनिवार काे बिहार में मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी। फिलहाल बिहार में मानसून के कवर हाेने के लिए सिस्टम बना हुआ है। अगले 24 से 30 घंटाें में पटना व इससे सटे जिलाें के साथ ही बिहार के नाॅर्थ ईस्ट के जिलाें सुपाैल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा जिलाें में मानसून की बाैछार हाेगी। पटना में भी सिस्टम बना हुआ है। बूंदा-बांदी हुई है। इससे पहले 2008 में मानसून ने 9 जून काे दस्तक दिया था। अगले तीन दिनाें तक बिहार के 38 जिलाें में कहीं-कहीं गरज के साथ कहीं हल्की ताे कहीं भारी बारिश काे लेकर चेतवानी दी गई है।

पटना माैसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि बिहार में मानसून ने शनिवार काे दस्तक दे दी है। 18 जून या इससे पहले तक पूरे बिहार में मानसून कवर हाे जाएगा। विवेक के अनुसार 8 अक्टूबर काे बिहार से मानसून विदा हाे जाने की संभावना है। इस साल बिहार में सामान्य बारिश हाेने की पूरी उम्मीद है। बिहार में नाॅर्मल रेन 1017 एमएम हाेती है। फिलहाल जाे संकेत मिले रहे हैं, उसमें अलनिनाें का मानसून पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भागलपुर में बारिश हाेने के बाद ऐलान क्याें?
मानसून के दस्तक देने के लिए कुछ कंडिशन हाेते हैं। पूर्णिया में बारिश हुई थी पर वह ज्यादा एरिया काे कवर नहीं किया था। भागलपुर और आसपास के एरिया में पिछले 48 घंटे में शनिवार की शाम तक 14.4 एमएम बारिश हुई। वहां नमी 80 प्रतिशत थी। अधिकतम पारा भी करीब 4 डिग्री गिर गया था।

पहले 10 जून थी आने की तिथि, 60 साल बाद बदलाव
बिहार में पहले आने की तिथि 10 जून थी। पर मानसून तय तिथि पर नहीं आ रहा था। इस साल माैसम विभाग ने 60 साल के आंकड़े को परखा, फिर तिथि में बदलाव हुआ। बिहार में 15 जून के बाद तय की है।

2002 से 2019 तक चार बार ही सही वक्त पर आया मानसून
2002 से लेकर 2019 तक इन 18 सालाें में केवल चार साल ही ऐसा रहा जब मानसून ने 10-11 जून या इससे पहले दस्तक दी। 2017 से 2019 की बात करें ताे मानसून ने 20 जून के बाद दस्तक दी है।


झारखंड: संथाल के रास्ते मानसून की एंट्री 24 घंटे में पूरे राज्य में छा जाएगा

जमशेदपुर में मानसून की पहली बारिश।

झारखंड में तय समय से दाे दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार काे संथाल परगना और पूर्वी सिंहभूम के रास्ते मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया। अगले 24 घंटे के भीतर यह पूरे राज्य में छा जाएगा। माैसम विभाग के निदेशक डाॅ. एसडी काेटाल ने मानसून के आगमन की घाेषणा की। उन्हाेंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, खूंटी जिले में मानसून प्रवेश कर गया है। गुमला, हजारीबाग व गिरिडीह के कुछ हिस्सों में भी मानसून की बारिश हाे रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो भोपाल के बड़े तालाब की है। शनिवार को शहर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। फोटो-अनिल दीक्षित


from Dainik Bhaskar /national/news/monsoon-reaches-close-to-bihar-jharkhand-and-madhya-pradesh-can-knock-till-today-or-tomorrow-in-gujarat-127406785.html

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad