https://ift.tt/2B3hkQU एक्ट्रेस ने सुनाई वरुण धवन की फिल्म में फर्जी कास्टिंग की दास्तां, बोलीं- 'धर्मा प्रोडक्शन वालों ने पैसे मांगे, मना करने पर फेवर मांगा' - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, June 14, 2020

https://ift.tt/2B3hkQU एक्ट्रेस ने सुनाई वरुण धवन की फिल्म में फर्जी कास्टिंग की दास्तां, बोलीं- 'धर्मा प्रोडक्शन वालों ने पैसे मांगे, मना करने पर फेवर मांगा'

अक्षय कुमार और सलमान खान के बाद अब वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले के लिए फर्जी कास्टिंग कॉल किया जा रहा है। इस फिल्म के टलने के बावजूद कलाकारों को फर्जी लोगों द्वारा खुदको धर्मा प्रोडक्शन का कास्टिंग डायरेक्टर बता कर पैसे लूटन की कोशिश जारी है। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में कास्टिंग पाने के लिए एक्ट्रेस रेशमा मयकर ने भी ऑडीशन की बात चलाई थी जिसके बाद उनसे पैसों और फेवर की मांग की गई। भास्कर से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपना खराब अनुभव शेयर किया है।

इंटरव्यू के दौरान रेशमा मयकर ने बताया,'मैं एक प्रोफेशनल एंकर और वेडिंग प्लानर हूं। निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्म ‘हीरो’ में कैमियो कर चुकी हूं। मेरा इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क किया। नितेश शर्मा का नंबर दिया। नितेश ने बताया कि वह धर्मा प्रोडक्शंस में कास्टिंग का काम देखते हैं और इस वक्त शशांक खेतान की ‘मिस्टर लेले’ की कास्टिंग चल रही है'।

कलाकारों को भेजे जा रहे फर्जी डॉक्यूमेंट्स।

आगे उन्होंने कहा, 'वह नैना का रोल ऑफर करना चाहते हैं। बदले में मुझे पच्चीस सौ रुपए अकाउंट में जमा करने होंगे। उन्होंने एक दूसरी आर्टिस्ट का स्क्रीनशॉट भी भेजा। दावा किया कि उसे वह फिल्म में आंटी का रोल ऑफर कर रहे हैं। मुझे भी बेहतर रोल दिया जाएगा। मैंने मना किया। उसके बाद उसने स्पैम कॉल कर बदतमीजी की। गंदी-गंदी बातें बोली। मेरी समझ में यह नहीं आ रहा कि आखिरकार उसके पास धर्मा प्रोडक्शन के लैंडलाइन का नंबर कहां से आया और कैसे उस नंबर से वह कॉल कर रहा था'।

स्क्रीनशॉट्स से खुला चिट्ठा

फर्जी कास्टिंग कॉल करने वाले के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी सामने आए हैं जिसमें शख्स लड़की को नकली डॉक्यूमेंट्स दिखाकर तसल्ली दे रहा है। बातचीत में पहले तो आर्टिस्ट से उसकी प्रोफाइल मांगी गई और बाद में ऑडीशन के लिए 2500 रुपए देने को कहा। जब लड़की ने इससे इनकार किया तो शख्स ने उससे सेक्स टॉक करने की डिमांड रखी,जिसके बाद लड़की ने बात खत्म कर दी। बाद में एक्ट्रेस के पास कई फर्जी कॉल भी आए।

खुदको कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाले शख्स की चैट।

डायरेक्टर शशांक खेतान ने दी सफाई

मामला सामने आते ही शशांक खेतान ने लोगों को वॉर्निंग देते हुए लिखा, 'प्लीज उन लोगों से सतर्क रहें जो खुदको धर्मा प्रोडक्शन का बताते हैं। मिस्टर लेले फिलहाल नहीं हो रही है। हम इसकी कास्टिंग नहीं कररहे हैं'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress narrates story of fake casting in Varun Dhawan's film, says- they were asking for money and favours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZ0yeX

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad