दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर व कामगारों को रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। इसके लिए उद्योग विभाग को महती जिम्मेदारी दी गई है। उद्योग विभाग ने सरकार के निर्देश पर उन सभी संस्थानों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई, जो बंद पड़ी हुई है। इसी कड़ी में भागलपुर में सिल्क सिटी को विकसित करने की योजना है। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि भागलपुर के बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम की इकाई बिहार स्पन सिल्क मिल्स परिसर को सिल्क सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें रेशम, खादी, मलमल और हस्तकरघा उद्योग के विकास से संबंधित गतिविधियों के साथ एकीकृत कपड़ा पार्क की भी स्थापना जी जाएगी। इसके लिए उद्यमियों के साथ एग्रीमेंट की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है। सिल्क सिटी में सिल्क से संबंधित अनुसंधान और विकास, तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र, सामान्य सुविधा केंद्र, रॉ मेटेरियल्स बैंक, रिटेल मार्केटिंग इन्फ्रास्टकचर, स्टोरेज और लॉजिस्टिक आदि से संबंधित अन्य सहायक इकाइयां भी की स्थापना की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XmuKQE

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment