पशुपालकों के प्रयास से देश विश्व में दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर पर : धर्मेंद्र कुमार https://bit.ly/2Ml0iQG - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

पशुपालकों के प्रयास से देश विश्व में दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर पर : धर्मेंद्र कुमार https://bit.ly/2Ml0iQG

प्रखंड के हरपुर एलौथ स्थित मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ सुधा डेयरी में सोमवार को विश्व दुग्ध दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इसको लेकर संघ के सभाकक्ष में अध्यक्ष उमेश राय व निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं संघ के एमडी धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 394 ग्राम दूध की उपलब्धता है। देश में वर्ष 2018-19 में 18.77 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है।

उन्होंने कहा कि पशुपालक के प्रयासों से ही देश विश्व में दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। हालांकि हमारे देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता दुनिया के विकसित देशों से बहुत कम है। हमें प्रति पशु दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए अग्रसर रहना पड़ेगा। वहीं कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पशुपालन को बढ़ावा देकर ही स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to the efforts of cattlemen, the country is number 1 in milk production in the world: Dharmendra Kumar


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XsqrDH

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad