टिड्डी दल के संभावित प्रकोप को देखते हुए उत्तरप्रदेश से सटे बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी को लेकर शेखपुरा जिले में भी टिड्डी दलों से नियंत्रण के लिए आत्मा के द्वारा शनिवार को जागरुकता रथ रवाना किया गया है। यह रथ गांव-गांव जा कर टिड्डी दलों से नियंत्रण के लिए किसानों को जागरूक करेगी।
इस बाबत कृषि पदाधिकारी लालबच्चन राम ने बताया किटिड्डी दल के प्रकोप की दिशा में एक साथ इकट्ठा होकर ढोल-नगाड़ो, टीन के डब्बे, थालियों आदि को बजाते हुए शोर मचाने से टिड्डी दल आस-पास के खेतों में आक्रमण नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि धतुरहा, अकवन एवं नीम के पत्तों को नहीं खाता है अतः किसानों को इन पौधों का काढ़ा बनाकर रखें तथा प्रतिकूल स्थिति में फसलों पर छिड़काव करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AxZxl0

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment