रुपौली के मैनी ध्रुव दास टोला में रास्ते को लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिल रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल रुपौली पहुंचाया गया। मामले के बावत रुपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है, जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के घायल तिलक मंडल ने बताया कि वर्षों से चले आ रहे रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई थी। पंचायत में रामपुर परिहट पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
पंचायत में विपक्षी प्रकाश मंडल पंचों के सामने सभी की बात मान ली थी। पंचों के बताए जगह पर ही रविवार को चहारदीवारी निर्माण शुरू किया गया था। यह बात विपक्षी प्रकाश मंडल को नागवार गुजरी। पंचायत के फैसले की अनदेखी करते हुए प्रकाश मंडल ने अपने कुछ परिजनों के साथ कार्यस्थल पर पहुंच कर निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने लगे, जब तिलक मंडल विपक्षी को दीवार तोड़ने से रोका तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें तिलक मंडल के साथ ही उसका बेटा विकास बुरी तरह जख्मी हो गया। दूसरे पक्ष से प्रकाश मंडल भी जख्मी हो गया। दूसरे पक्ष के घायल प्रकाश मंडल का आरोप है कि तिलोक मंडल जबरन रास्ते को घेर रहा था।इस कारण से यह विवाद हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37SQtDE

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment