पीयू कार्यालय ने फारबिसगंज कॉलेज के 49 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने नियुक्ति से संबंधित सभी अभिलेख एवं अंडरटेकिंग न्यायिक शपथ-पत्र पर भरकर कुलसचिव कार्यालय को सोमवार तक जमा कर दें। ताकि अभिलेखों को जांच कर भुगतान से संबधित प्रक्रिया 23 जून से प्रारंभ किया जा सके। ये जानकारी कुलसचिव डॉ आरएन ओझा ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी द्वारा किसी कारणवश नियुक्ति से संबंधित अभिलेख एवं अंडरटेकिंग न्यायिक शपथ पत्र भरकर 22 जून तक नहीं देते पाते है, तो वे जिस दिन नियुक्ति से संबंधित सभी अभिलेख देंगे, उसके अगले दिन उनके अभिलेखों को जांच कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ किया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hO2HBV

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment