बचाव के लिए पंचायतों तक चलेगा जागरुकता अभियान, आज 15 ट्रेनों से 24750 प्रवासी आएंगे बिहार https://bit.ly/3clGerT - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

बचाव के लिए पंचायतों तक चलेगा जागरुकता अभियान, आज 15 ट्रेनों से 24750 प्रवासी आएंगे बिहार https://bit.ly/3clGerT

आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि राज्य में अनलॉक-1 के दौरान बढ़ी हुई गतिविधियों को देखते हुए लोगों के बीच गांव से लेकर पंचायत और प्रखंड से लेकर जिलों तक लगातार जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों का जागरूक रहना बेहद जरुरी है। सभी जिलों को इस संबंध में जल्द से जल्द अभियान शुरू करने के लिए कहा गया है। जागरुकता और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव का प्रभावी उपाय है। मंगलवार को 15 ट्रेनों से 24750 प्रवासी बिहार आएंगे।

11781 ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे 5 लाख 26 हजार 765 लोग: आईपीआरडी सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर सरकार की नजर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अफसरों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ लोगों के लिए रोजगार मुहैया करना सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि 11581 ब्लाक क्वारेंटाइन सेंटर में 5 लाख 26 हजार 768 लोग रह रहे हैं, जबकि 8 लाख 76 हजार 808 लोगों काे क्वारेंटाइन पीरियड पूरी होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। विभिन्न जिलों में 53 आपदा राहत केंद्राें पर 11789 लोगों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। इसी प्रकार 12 लाख 71 हजार राशनकार्डविहीन परिवारों के नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अबतक 4 करोड़ 32 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं।

696 वाहन जब्त
एडीजी (पुलिस मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। इसके उल्लंघन को लेकर पिछले 24 घंटे में 4 केस दर्ज किए गए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 696 वाहन जब्त किए गए।

सतर्क रहने की जरूरत
पटना|केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अनलॉक-1 में संयम के साथ तमाम गतिविधियां शुरू की जाएंगी। ऐसे में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। सावधानी के साथ और सबके सहयोग से कोरोना संकट से बाहर निकलना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2BpEgKr

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad