कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि फरवरी व मार्च की फसल क्षति के लिए राज्य के 12 लाख 35 हजार 532 किसानों के बैंक खाते में इनपुट सब्सिडी के 417 करोड़ 2 लाख 55 हजार 505 रुपए भेजे गए हैं। फरवरी में 11 जिलों से 12,14,888 किसानों ने आवेदन किया, जिनमें से 1,97,327 किसानों के खाते में 55 करोड़ 84 लाख 79 हजार 119 रुपए भेजे गए। मार्च में 23 जिलों के 27,16,139 किसानों ने आवेदन किया। अप्रैल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 19 जिलों के 8,96,192 किसानों ने आवेदन किया है। आवेदनों की जांच की जा रही है।
जल्द ही अप्रैल महीने की इनपुट अनुदान राशि किसानों को भेजी जाएगी। फरवरी और मार्च में वर्षा व ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसलों को काफी नुकसान हुआ। मंत्री ने कहा कि पिछले साल भी किसानों को प्राकृतिक आपदा का समाना करना पड़ा था। पहले खरीफ में कई जिलों में सूखा पड़ा, जिसमें जुलाई एवं अगस्त में अपर्याप्त वर्षा हुई, फिर सितंबर के अंत में भारी वर्षा से नुकसान हुआ। रबी मौसम में फसल की स्थिति अच्छी थी, लेकिन फरवरी में 11 जिलों में असामयिक वर्षा से फसलों को क्षति हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2BpEfpR

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment