गांधी मैदान 12 जून से खुलेगा। मॉर्निंग वाॅकर्स के लिए सुबह 5 से 10 बजे तक और आमलोगों के लिए दोपहर 3 से 6 बजे तक मैदान खुलेगा। मैदान में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन जरूरी है। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि 24 मार्च से गांधी मैदान बंद है। अब इसे खोलने का निर्णय लिया गया है। इसकी विस्तृत समीक्षा करने के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद मैदान में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।
बुधवार को गांधी मैदान का निरीक्षण करने के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मैदान की साफ-सफई करने और नियमित सेनेटाइज कराने का निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरे से मॉर्निंग वार्कर, सामान्य लोग आदि की मॉनिटरिंग होगी। गांधी मैदान के अंदर सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण वाले को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जॉगिंग करने या दौड़ने के क्रम में फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य नहीं है। लेकिन, धीरे चलने और बैठने के समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति, 10 साल से कम आयु के बच्चों को मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ईको पार्क सहित सभी पार्कों के शाम का समय बदला, अब 4:00 से 7:00 बजे तक खुलेंगे
वन विभाग के अंदर आने वाले सभी पार्कों के शाम को खुलने का समय बदल गया है। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सभी पार्क खुले रहेंगे। इको पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क, नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पुनाइचाक पार्क, शिवाजी पार्क, चिल्ड्रन पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क, कांग्रेस मैदान पार्क, पाटलिपुत्र पार्क सहित अन्य पार्कों का समय बदला गया। लॉक डाउन खत्म होने के 8 दिन बाद 9 जून को पार्क खोला गया। पहले खुलने का समय शाम 3:00 से 6:00 शाम तक था। हालांकि सुबह का समय 5:00 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान लोग मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dSsWEY

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment