किडनी के मरीज पूर्णिया के बदमाश बुच्चन यादव की अस्पताल में मौत https://ift.tt/3glAMZw - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

किडनी के मरीज पूर्णिया के बदमाश बुच्चन यादव की अस्पताल में मौत https://ift.tt/3glAMZw

विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) में बंद पूर्णिया का अपराधी बुच्चन यादव उर्फ ब्रजकिशोर यादव (50) की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। वह किडनी रोग से ग्रसित था और डायलिसिस पर चल रहा था। तबियत बिगड़ने के बाद 21 मई को विशेष केंद्रीय कारा से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात ढाई बजे उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से पूर्णिया के मौजमपट्‌टी गांव का रहने वाला था और विचाराधीन बंदी था। उसकी मौत पर गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने जेल प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक का अाराेप है कि भागलपुर एसएसपी ने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराया, इससे बुच्चन यादव बेहतर इलाज के लिए पटना नहीं जा सके। पटना जाते तो उनकी जान बच सकती थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
बुच्चन की मौत की जानकारी पाकर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, बरारी थानेदार नवनीश कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बुच्चन के दो पुत्र सौरभ और शबनम हैं। सौरभ जेल में है, जबकि शबनम हाल में ही जेल से बाहर अाया है। बुच्चन की पत्नी नीलम देवी गौरीपुर पंचायत की मुखिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान बुच्चन यादव को प्रशासनिक आधार पर पूर्णिया जेल से भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था। कुछ माह पहले भी बुच्चन की तबियत बिगड़ी थी तो पटना से इलाज हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AOKyCS

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad