दवाई लेने गई नवविवाहिता को अगवा कर 7 लोगों ने दो दिनों तक किया गैंगरेप, दो धराया https://ift.tt/2Xn9jh7 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

दवाई लेने गई नवविवाहिता को अगवा कर 7 लोगों ने दो दिनों तक किया गैंगरेप, दो धराया https://ift.tt/2Xn9jh7

लाॅकडाउन के दौरान एक नवविवाहिता को अगवा कर उसे जबदस्ती शराब पिलाने और उसके साथ सात लोगों द्वारा दो दिनों तक गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तीसरे दिन सुबह दरिंदों ने नशे की हालत में ही उक्त महिला को दियारा क्षेत्र में छोड़ दिया। वह शराब के नशे में लड़खड़ा रही थी। उसे उस हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को लेकर थाना आई तथा उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दी।

महिला के बयान पर पुलिस ने तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हंै। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। पीड़ित महिला की छह महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी। मामला तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय बड़का राजपुर आदर्श नगर से जुड़ा है।

पीड़ित 21 तारीख को ही अपने घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे दरिंदों ने अकेला देख अगवा कर लिया तथा तवक्कुल राय के डेरा (गुरूदेव नगर) से उत्तर गंगा के किनारे एक झोपड़ी में रख दो दिनों तक लगातार गैंग रेप किया। शनिवार की सुबह दरिंदे महिला को छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने उक्त महिला को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेजा है।
गुरुवार को दवा लेने के लिए घर से निकली थी नवविवाहिता
जानकारों की माने तो पीड़िता बड़का राजपुर आदर्श नगर की पूजा देवी (काल्पनिक नाम) गुरुवार को अपने घर से दवा लेने के लिए अकेले ही निकली थी। इसी दौरान वह दरिंदों के चंगुल में फंस गई तथा दरिंदे उसे लेकर गुरुदेव नगर के दियारा में पहुंच गए। जहां एक झोपड़ी में उसे रख जबदस्ती शराब पिलाया और सात लोगों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। इधर पूजा के घर वाले उसकी पड़ताल में खाक छानते रहे। परिजनों ने बताया कि 21 को ही पूजा के गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोबाइल को भी दरिंदों ने ले लिया था कब्जे में: महिला को अगवा करने के बाद दरिंदों ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था। परिजनों की मानें तो उसके मोबाइल पर लगातार फोन की घंटी बज रही थी। लेकिन उधर से कॉल रिसीव नहीं होता था। इधर पीड़िता ने कहा कि दरिंदों ने मोबाइल छिन लिया था।
तवक्कुल राय के डेरा के हैं गिरफ्तार आरोपी
दलित महिला के साथ गैंगरेप की जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी पहले से ही शादी शुदा है। इनमें लालू यादव (30 वर्ष) व बच्चालाल यादव 42 (वर्ष) न सिर्फ शादी शुदा है। बल्कि इनके बच्चें भी है। जानकारों का कहना है कि बच्चालाल अपने बेटे की शादी भी कर चुका है। जबकि लालू को भी एक बेटी है। दोनों तवक्कुल राय के डेरा (गुरूदेव नगर) के ही रहने वाले है।
घटना से क्षेत्र में मच गई है सनसनी
कोरोना संकट तथा लॉक डाउन के बीच लोगों को सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकलने की छूट दी गई है। बावजूद तिलक राय के हाता ओपी थाना के नाक के नीचे इस लॉक डाउन अवधि में इतना बड़ा घिनौना काम होने से लोगों में सनसनी मच गई है। एक दलित नवविवाहिता को पहले अगवा करने तथा फिर उसे शराब पिला जबदस्ती करने की घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है।
कही अवैध संबंध तो नहीं बना सामूहिक दुष्कर्म का कारण
दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से कई सवाल उठने लगे है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे प्रकरण में उक्त महिला के अवैध संबंध में घर से निकलने तथा दरिंदों के चंगुल में फंसने से इंकार नहीं किया जा सकता है। आखिर कुछ माह पहले ब्याही गई महिला किन कारणों से घर से अकेली निकली तथा आदर्श नगर के तवक्कुल राय के डेरा बधार तक तक उसे ले जाने के दौरान कैसे किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। महिला द्वारा अगवा करने की बात तो बताई जा रही है।

लेकिन न तो किसी ने उसे अगवा करते देखा है और न ही रास्तें में किसी को रोने चिखने की आवाज भी सुनाई दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि उक्त महिला वहा तक कैसे पहुंची। सूत्रों की मानें तो पीड़िता का किसी युवक से अवैध संबंध होने तथा उसी के जाल में फंस वहां तक पहुंच गैंग रेप की शिकार होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसके पहले भी एक बार उक्त महिला घर से गायब हुई थी और अगले दिन आई थी।

बोले अधिकारी-घटना काफी जघन्य है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -केके सिंह, एसडीपीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 people gang-raped for two days after kidnapping newlyweds who took medicines


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LQO423

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad