एयरपोर्ट आने-जाने के लिए टिकट ही वाहन पास, यात्रियों की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, सीढ़ियों और सभी टच प्वाइंट्स को किया जाएगा सेनेटाइज https://ift.tt/3gkrZXq - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

एयरपोर्ट आने-जाने के लिए टिकट ही वाहन पास, यात्रियों की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, सीढ़ियों और सभी टच प्वाइंट्स को किया जाएगा सेनेटाइज https://ift.tt/3gkrZXq

लॉकडाउन के बाद पहली बार 25 मई से विमानों का परिचालन पटना एयरपोर्ट से शुरू हो रहा है। यहां आने और जाने वाले यात्रियों में कोरोना संक्रमण का फैलाव नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी संयुक्त रूप से काम करेंगे।

रविवार को डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेंगे। शनिवार को टेली कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एयरपोर्ट पर आने-जाने के लिए एयर टिकट ही वाहन पास के रूप कार्य करेगा। टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने वाले यात्री की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं, विमान से उतरने वाले यात्री की टर्मिनल पर ही मेडिकल स्क्रीनिंग होगी।

एयरपोर्ट निर्देशक को एयरपोर्ट परिसर, स्टैंड, एयरपोर्ट लाउंज, चेक इन एरिया, काउंटर आदि सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराने, एयरपोर्ट पर कार्यरत पदाधिकारी और सभी कर्मियों के साथ एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, पैसेंजर को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने, उन्हें सेनेटाइज करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
टैक्सी, ऑटो की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश
एयरपोर्ट स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में ओला, उबर, टैक्सी, ऑटो और ई रिक्शा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने और चालकों के एक जगह एकत्रित नहीं होने देने पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
हेल्प डेस्क बनेगी
प्रमंडलीय आयुक्त ने एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, एयरपोर्ट परिसर और टर्मिनल एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराने, अनावश्यक रूप से होने वाली भीड़ पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
सर्कुलेटिंग एरिया में नहीं खुलेंगी खानपान की दुकानें
पटना से 25 मई से 19 विमानाें की उड़ान शुरू हाेगी। एयरपाेर्ट प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि सर्कुलेटिंग एरिया में खानपान की एक भी दुकानें नहीं खुलेगी। केवल एक काउंटर हाेगा जहां से यात्री पानी या काेल्ड ड्रिंक खरीद सकते हैं। साेशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एयरपाेर्ट परिसर में सीआईएसएफ और ट्रैफिक के साथ ही पटना पुलिस के जवानाें की तैनाती की जाएगी। सिक्योरिटी हाेल्ड एरिया में चाय-कॉफी और पानी मिलेगा। खानपान से जुड़ी चीजें एयरपोर्ट परिसर में ले जाने पर राेक रहेगी। केवल सेनेटाजर ले जा सकते हैं।

शनिवार को एयरपोर्ट निदेशक की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और टेंडर धारकों की एक बैठक हुई। तय हुआ कि हर हाल में साेशल डिस्टेंसिंग का पालन हाेना है। परिजन यात्रियाें काे तभी रिसीव कर सकेंगे जब वे टर्मिनल भवन से बाहर आजाएंगे। विमान के लैंड करने से पहले गाड़ी लेकर टर्मिनल बिल्डिंग के पास जाने पर पूरी तरह से राेक रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साेशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एयरपाेर्ट परिसर में सीआईएसएफ और ट्रैफिक के साथ ही पटना पुलिस के जवानाें की तैनाती की जाएगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36oT7QC

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad