देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को छठे दिन दो ट्रेनों से करीब 800 लोग किऊल पहंुचे। दिल्ली से आई पहली ट्रेन से 50 एवं दोपहर में किऊल पहुंची ट्रेन से 700 से ज्यादा लोग किऊल स्टेशन पर उतरे। हालांकि किऊल स्टेशन पहुंचने वाले प्रवासियों के थर्मल स्क्रीनिंग की कोई सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। सिर्फ उनकी गिनती कर कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। व्यवस्था के रूप में किऊल स्टेशन पर कुछ भी नहीं है। 18 मई से प्रतिदिन दो से तीन ट्रेनें प्रवासियों को लेकर यहां पहुंच रही हैं। लखीसराय एवं पड़ोसी जिले जमुई, शेखपुरा, मुंगेर के अलावा राज्य के विभिन्न जिले के यात्री किऊल स्टेशन पर उतर रहे हैं। फिर बस से उन्हें बालगुदर स्थित कैंप पहुंचाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zplTEH

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment