अलविदा जुमा - अमन के साथ मांगी रहमत की दुआएं https://ift.tt/3g9qpYB - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

अलविदा जुमा - अमन के साथ मांगी रहमत की दुआएं https://ift.tt/3g9qpYB

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को तमाम मस्जिदों सहित अपने घरों में माह-ए-रमजान के अलविदा जुमा की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन व रहमत की दुआएं मांगी। अलविदा जुमा को लेकर जहां नमाजियों के आंखों में रमजान के जाने का गम था, वही लबों व हाथ बारगाहे इलाही में अपनी मगफिरत के लिए उठे हुए थे।

शहर के प्रमुख जामा मस्जिद सहरसा बस्ती के इमाम सोहराब नदवी ने कहा कि शनिवार को चांद का दीदार होने पर रविवार को मनेगी ईद, नहीं तो फिर रविवार को चांद का दीदार होने पर सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार की सुबह के साथ ही जुमा का गुस्ल कर लोग अलविदा की तैयारियों में मशगूल हो गए।

मस्जिद में इमाम के साथ महज गिनती के चंद लोगों ने ही नमाज अदा कर इबादत की। मस्जिद व घरों में नमाजियों ने सुन्नतें अदा की, सलातुल तरावीह पढ़ी।कुरआन की तिलावत के साथ अपने गुनाहों की माफी तलब की। मुकद्दस रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज शहर के 35 मस्जिदों में प्रमुख रूप से जमा मस्जिद सहरसा बस्ती, मीर टोला, अलीनगर टोला, गांधी पथ, इस्लामिया चौक, सुलिंदाबाद, नरियार, बरियाही बाजार कमलपुर, सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य क्षेत्रों में अदा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goodbye Zuma - prayers for peace with Aman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WSZvN0

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad