बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख गांव स्थित खैरदाहा धार में स्नान करने के दौरान तीन बच्चियां डूब गई। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।
हालांकि उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पंचगछिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में निर्मली निवासी गुलाम रसूल की 13 वर्षीय पुत्री सहारा खातून व पुरीख वार्ड 8 निवासी मो. जागीर की 12 वर्षीय पुत्री रेहाना खातून शामिल है।
सहारा कुछ दिन पूर्व ही अपने ननिहाल आई थी। वही सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी मो. शम्शुल की 14 वर्षीय पुत्री सकीना खातून की स्थिति नाजुक है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। तीनों खेरदाहा धार में नहाने के दौरान डूबने लगी। शोर सुन कर आसपास के ग्रामीणों ने धार में छलांग लगाई। हालांकि जब तक उन्हें निकाला जाता, दो बच्ची की मौत हो चुकी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gfrfTx

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment