आगामी सत्र 2020-21 होने वाली विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के निबंधित खिलाड़ियों को फॉर्म भरना होगा। निबंधन फॉर्म को पूर्ण विवरण के साथ फोटो, आधार कार्ड की छाया प्रति, हस्ताक्षर एवं जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ दो जून 2020 तक जमा करना होगा।
यह जानकारी संघ के चेयरमैन राजेश बैठा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सभी निबंधित क्लबों (सत्र 2019 -20 )के खिलाड़ी को निंबधन करना है। इसके लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश दिया गया है। फॉर्म मेरे निज आवास मां भवानी विवाह भवन रजनी पर जमा होगा।
पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सभी क्लबों के निबंधित खिलाड़ियों को 2 जून 2020 तक अपना निबंधन फॉर्म जमा करना होगा क्योंकि पूर्ण रूप से भरे हुए निबंधन फार्म को जिला संघ के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को भेजा जाना है। अधिक जानकारी के लिए 9934174393 पर फोन या फिर Email : rajeshbaitha0007@gmail कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tkngW

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment