सदर अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन, जल्द शुरू होगी जांच https://ift.tt/3eh64ig - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, May 25, 2020

सदर अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन, जल्द शुरू होगी जांच https://ift.tt/3eh64ig

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के स्वाब जांच की व्यवस्था अब सदर अस्पताल में ही कर दी है। सदर अस्पताल में रेड क्रॉस के पीछे के भवन में एक रूम में लैब बनाया गया है। इसमें सैंपल जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। लैब में काम अधूरा रहने के कारण सैंपल जांच फिलहाल नहीं हो रही है, लेकिन अस्पताल सूत्रों की मानें तो जल्द यहां स्वाब जांच की व्यवस्था हो जाएगी।

पूर्णिया में स्वाब जांच की सुविधा जल्द शुरू होने से अब एक ही दिन में 18-20 सैंपल की जांच हो सकेगी। पूर्णिया में तत्काल एक ही ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। इस मशीन में एक बार में दो सैंपल की जांच होगी। एक सैंपल के रिपोर्ट निकलने में करीब दो घंटे लगेंगे। लैब के कर्मचारियों की मानें तो एक दिन में 18-20 सैंपल की जांच हो पाएगी।

सदर अस्पताल में लैब खुलने के बाद दरभंगा और पटना के लैब में सैंपल जांच की दबाव कम होगा और पूर्णिया के लोगों को दो घंटे में ही रिपोर्ट पता चल जाएगी। सदर अस्पताल में स्थापित कोरोना जांच सेंटर लैब में ट्रूनेट मशीन के साथ बायोसेफ्टी मशीन भी लगेगी।

बताया जा रहा है कि लैब में सैंपल जांच के समय कोरोना के वायरस फैलने की आशंका रहती है। वायरस से सेफ्टी के लिए अलग से बायोसेफ्टी मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन ट्रूनेट मशीन से वायरस को बाहर फैलने से रोकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TB0tLB

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad