कोरोना आपदा काल में गाड़ी से मिली शराब के मामले में कहा- पीएम केयर्स फंड में रुपए दो तब जमानत https://ift.tt/3eAwsDT - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 31, 2020

कोरोना आपदा काल में गाड़ी से मिली शराब के मामले में कहा- पीएम केयर्स फंड में रुपए दो तब जमानत https://ift.tt/3eAwsDT

पटना हाईकोर्ट ने शराब पीने या बेचने के जुर्म में गिरफ्तार लोगों को पीएम केयर्स फंड में रुपए जमा कराने पर ही जमानत देने का आदेश दिया है। जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने कई जमानत याचिकाओं की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। एक अनुमान के मुताबिक इससे पीएम केयर्स फंड को करीब 3 लाख रुपए मिलेंगे।

ऐसे आदेश की शुरुआत प्रफुल्ल कुमार की जमानत अर्जी से हुई। प्रफुल्ल की अर्जी में कहा गया था कि जिस गाड़ी से शराब बरामद हुई है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि वह गाड़ी का मालिक है और घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं था। उसका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। उसे इस मामले में गलत ढंग से फंसाया गया है। सो, जमानत दी जाए। कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड में रुपये जमा करने की बात कही। प्रफुल्ल ने कहा कि वह इस फंड में 10 हजार रुपए जमा कराने को तैयार है।

कोर्ट ने उसे 20 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि उसका बंधपत्र तभी स्वीकार किया जाए, जब वह पीएम केयर फंड में राशि जमा कराने की रसीद दिखाए। जस्टिस शरण ने अलग-अलग मामलों में शराब बरामद होने के हिसाब से राशि जमा कराने की सहमति देने वाले अभियुक्तों को जमानत देना स्वीकार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक अनुमान के मुताबिक इससे पीएम केयर्स फंड को करीब 3 लाख रुपए मिलेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TTXI8C

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad